राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

Administration Action-जघन्य हत्याकांड के आरोपी के घर चला प्रशासन का हथौड़ा

6 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का मकान तोड़ने पहुंची टीम एक दिन पहले सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोगों ने जताया था आक्रोश, फांसी की भी कर रहे मांग आरोपी का मकान तोड़ने के लिए करीब 300 से अधिक अफसर कर्मचारियों का लगा रहा अमला

On: May 23, 2024 3:26 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। गुरुवार सुबह 10.30 बजे काफी संख्या में पुलिस बल, अफसरों की टीम 6 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के मकान पर पहुंची। टीम ने सुबह 11 बजे मकान की पानी की टंकी खाली कराई। इसके बाद मकान तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। आरोपी के घर के सामने रखी अवैध टपरी जेसीबी से तोड़ी गई जबकि हथौड़े से आरसीसी निर्माण ऊपर से तोड़ा जा रहा है। घर का बिजली का मीटर भी निकाला गया। आरोपी का मकान तोड़ने के लिए करीब 300 से अधिक अफसर कर्मचारियों का अमला लगा रहा। पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। शहर में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में लोगों में अब भी खासा आक्रोश है। बुधवार सुबह 11.30 बजे काफी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे तो वहीं दोपहर में भी काफी संख्या में हर वर्ग से लोग यहां पहुंचे। इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। सभी ने घटना पर आक्रोश जताया और हत्यारे को फांसी देने, उसका मकान बुलडोजर से तोड़ने की मांग की थी। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था।
Sadaiv Newsइससे पहले नगर निगम की ओर से एक नोटिस तैयार कर लिया गया था जो 21 मई का है। यह नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा किया गया था। मकान आरोपी के पिता के नाम पर है। नोटिस में उल्लेख किया गया कि मकान नगर निगम की बिना अनुमति बनाया गया है। अवैध आरसीसी भवन निर्माण है। जिसे हटाने के लिए सूचना जारी की गई। 24 घंटे का समय दिया गया था। मौके पर एडिशनल एसपी अंतरसिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, तहसीलदार रामलाल पगारे सहित अन्य अफसर-कर्मी मौजूद रहे।
जमा हुई काफी लोगों की भीड़
शिकारपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वार्ड में सुबह 10 बजे से पुलिस बल जमा होने लगा तो लोग समझ चुके थे कि आज आरोपी का मकान गया। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ यहां उमड़ पड़ी थी। पुलिस सुरक्षा साधनों के साथ यहां पहुंची।
एक दिन पहले 2 हजार से ज्यादा लोगों की उमड़ी थी
बुरहानपुर में एक दिन पहले करीब 2 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल थे। सभी की दो मांग थी। पहली यह कि आरोपी को फांसी हो। दूसरी यह कि आरोपी का मकान तत्काल बुलडोजर से ध्वस्त किया जाए। इसे लेकर लोगों ने नारेबाजी भी की थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि कार्रवाई निष्पक्षता के साथ और सारे साक्ष्य एकत्रित कर हो रही है।
यह है पूरा मामला-
18 मई को बुरहानपुर से 6 साल की एक बालिका अचानक गायब हो गई थी। 20 मई को उसका शव घर के पीछे एक खंडहर मकान में संदिग्ध अवस्था में मिला था। जांच में पता चला कि बालिका की हत्या हुई है। इससे पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका के गले में नारियल की रस्सी से उसका गला घोंटा गया। पुलिस ने पड़ोस के ही एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा गया। बुरहानपुर न्यायालय के किसी वकील ने उसका केस नहीं लिया।
वर्जन-
167 स्केयर फीट में मकान
-आरोपी का मकान 167 स्केयर फिट में बना है। उसे तोड़ा गया। इसके लिए नगर निगम सहित अन्य अमला जुटा रहा। – संदीप श्रीवास्तव, आयुक्त, नगर निगम बुरहानपुर
आरोपी का मकान तोड़ा गया
– दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का मकान तोड़ा गया। टीम द्वारा सुबह से यह कार्रवाई शुरू कर दी गई।
– एएस कनेश, एडिशनल एसपी बुरहानपुर

ये पढ़ना भी जरुरी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser