राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

13 भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, इसमें 6 फिर से रिपिट, विधायक समर्थक 7, सांसद-नेपा विधायक समर्थक 6 बने

70 साल के बुजुर्ग जगदीश कपूर मंडल जिला प्रतिनिधि बने, 2 महिलाओं को भी मंडल जिला प्रतिनिधि बनाया अब चयनित मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि करेंगे जिलाध्यक्ष का चयन बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत दूसरे चरण में मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चली। भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों

On: December 13, 2024 8:00 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत दूसरे चरण में मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चली। भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की रायशुमारी से जिले के 13 मंडलों जिसमें एक नया मंडल भी शामिल रहा रायशुमारी कर सूची भोपाल भेजी गई थी। शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने इसकी घोषणा की। खास बात यह है कि जिले के 13 में से 6 मंडलों में अध्यक्ष फिर से रिपिट हुए हैं। इसमें से 7 बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस समर्थक, 6 सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और नेपानगर विधायक मंजू दादू समर्थक हैं।
पहली बार मंडल में महिलाओं को भी स्थान मिला है। दो महिलाओं को मंडल जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। अब यही 26 मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि भाजपा जिलाध्यक्ष का चयन करेंगे। इस बार एक नया मंडल भी बनाया गया है।
कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से की थी रायशुमारी
शुक्रवार को जिले के 13 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इससे पहले पार्टी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की थी। इसमें युवाओं का प्राथमिकता दी गई। खास बात यह है कि मंडल अध्यक्षों के साथ ही पार्टी में बैलेंस बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को मंडल जिला प्रतिनिधि भी बनाया गया है। इसमें दो महिलाएं भी मंडल जिला प्रतिनिधि बनाई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा ने मंडल अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की। जिसमें लिखा गया कि भाजपा मप्र के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन व पर्यवेक्षक महेंद्र भटनागर की सहमति से निर्धारित मापदंड अनुसार मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किए जाते हैं।
Sadaiv Newsइन मंडलों में रिपिट हुए अध्यक्ष
बहादरपुर, सरदार पटेल मंडल, लोकमान्य तिलक मंडल, धुलकोट मंडल, नावरा मंडल और पंडित दीनदयाल मंडल में अध्यक्ष फिर से रिपिट हुए। जबकि एक नया मंडल लोक माता अहिल्या बाई बना है। यहां एक ही पुरूष दावेदार का नाम था।
ऐज फैक्टर रहा हावी
इस बार मंडल अध्यक्ष चुनाव में ऐज फैक्टर खासा हावी रहा। दरअसल पार्टी ने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति का आधार 45 साल की उम्र सीमा रखी थी, लेकिन इससे अधिक उम्र के भी दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। कुछ की दावेदारी पार्टी ने खारिज कर दी तो कुछ को मंडल अध्यक्ष की बजाए मंडल जिला प्रतिनिधि बनाकर मैनेज कर लिया गया। अब अगली प्रक्रिया भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चयन की होगी। यही मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि अपने नए अध्यक्ष का चयन करेंगे।
सांसद कार्यालय पर हुआ स्वागत
सांसद कार्यालय पर भारतीय जनता जिला बुरहानपुर के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। उन्हें नवीन दायित्व की बधाई दी। इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, भाजपा नेता गजेन्द्र पाटिल, अनिल भोसले, मनोज टंडन, अनिल राठौर, सुनील वाघे सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser