राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

वार्षिक निरीक्षण- आईजी अनुराग ने थानों की व्यवस्थाओं की टटोली नब्ज, दिए निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक ने किया पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन बुरहानपुर। इंदौर जोन (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन बुरहानपुर जिले में विभिन्न पुलिस इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के लिए भूमि पूजन किया और थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, वर्किंग

On: November 26, 2024 8:19 PM
Follow Us:
  • पुलिस महानिरीक्षक ने किया पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन

बुरहानपुर। इंदौर जोन (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन बुरहानपुर जिले में विभिन्न पुलिस इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के लिए भूमि पूजन किया और थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, वर्किंग स्टाइल, और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली।
पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन
मंगलवार 26 नवंबर को सुबह 9:30 बजे आईजी अनुराग ने गणपति नाका थाना परिसर में संचालित होने वाले पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Sadaiv Newsकार्यालय और थानों का निरीक्षण
महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थानों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीसीआरबी शाखा, डीएसआर शाखा, शिकायत शाखा, आवक जवाक, सीसीटीएनएस, और साइबर सेल का निरीक्षण। शाखाओं में लंबित और निराकृत कार्यों की समीक्षा। बेहतर कार्यप्रणाली के लिए शाखा प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए।
लालबाग और अन्य थानों का निरीक्षण
थाना लालबाग परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव संतोषजनक पाया गया। रिकॉर्ड, बंदी हवालात, मालखाना, कंप्यूटर सिस्टम आदि की जांच। थानों में नवीन तकनीकों और नवाचारों को लागू करने के निर्देश। गुंडा निगरानी और बदमाशों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
अधिकारियों और कर्मचारियों का संवाद
महानिरीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थानों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल और अन्य थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser