राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विकास के नाम पर भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वादः राजेंद्र शुक्ला

लवकुश नगर से प्रारंभ हुई विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इकलौती ऐसी पार्टी है, जो अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बल पर हर बार जनता से आशीर्वाद लेने आती है। हर बार जनता हमें आशीर्वाद देती है और जन अशीर्वाद यात्राओं में पार्टी

On: September 19, 2023 10:23 AM
Follow Us:
  • लवकुश नगर से प्रारंभ हुई विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इकलौती ऐसी पार्टी है, जो अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बल पर हर बार जनता से आशीर्वाद लेने आती है। हर बार जनता हमें आशीर्वाद देती है और जन अशीर्वाद यात्राओं में पार्टी को जो समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि इस बार भी प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra shukla) ने जिले के लवकुशनगर में विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित पत्रकारवार्ता (Press Confrence) को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा की सरकार ने किया बुंदेलखंड का कायाकल्प
राजेंद्र शुक्ला (Rajendra shukla) ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने वाली भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सरकार ने बुंदेलखंड (Bundelkhand) का भी कायाकल्प किया है। छतरपुर जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना बनने जा रही है, जिससे भविष्य में बुंदेलखंड के माथे पर लगे सूखे के कलंक को मिटाया जा सकेगा और एक हरा भरा, उन्नत बुंदेलखंड बनेगा। खजुराहो-झांसी फोरलेन से जहां छतरपुर जिले में व्यापार एवं आवागमन सुगम हुआ है, वहीं सागर-कानपुर फोरलेन का काम चालू है। लवकुशनगर में जहां सिविल हॉस्पिटल (Civil Hospital) एक बड़ी उपलब्धि है वहीं बाईपास भी एक अनूठी पहल है। खजुराहो में एशिया का पहला उड़ान प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ हो गया है जो हमारे लिए गर्व की बात है। साथ ही जी-20 देशों की बैठकों का पर्यटन स्थल खजुराहो में होना हमारे लिए गौरव की बात है । उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले में सर्वप्रथम रेल लाइन हमारी सरकार लेकर आई और आज रेल लाइन का जाल चारों ओर दिख रहा है।
गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड जारी
पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ल (Rajendra shukla) एवं अन्य नेताओं ने प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड को मीडिया के समक्ष जारी किया।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र पाठक, के.के. श्रीवास्तव, राजगोपाल चारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर घासीराम पटेल, अरविंद पटेरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपमा त्रिपाठी, अखिलेश त्रिवेदी, अशोक मिश्रा, मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला, सह प्रभारी अरविंद रावत, सोशल मीडिया प्रभारी स्वदेश विश्वरी, मंडल अध्यक्ष खलक राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

और इधर…
हनुमान मंदिर में पूजा कर रवाना हुई जन आशीर्वाद यात्रा, जगह-जगह हो रहा स्वागत
सागर। महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को सागर के परेड ग्राउंड में पूजा-अर्चना के उपरांत रवाना हुई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा खुरई की ओर बढ़ रही है। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है।
महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा परेड ग्राउंड स्थित हनुमान मंदिर से रोड शो के रूप में आगे बढ़ी। यात्रा ने रोड शो के रूप में नगर भ्रमण किया। इस दौरान गाजे बाजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते कार्यकर्ता रथ के आगे चल रहे थे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों सहित विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान रथ पर विधायक नरयावली प्रदीप लारिया जी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय जी, जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, आशीर्वाद यात्रा प्रभारी सुखदेव मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser