राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बिजली से चमकेगा बुरहानपुर: सांसद पाटील की पहल से 20.17 करोड़ की विद्युत सौगात, 9 उपकेन्द्रों का लोकार्पण

ग्राम बोरहडा में 1 करोड 83 लाख के विद्युत उप केन्द्र का सांसद-विधायक ने किया लोकार्पण बुरहानपुर। जिले के ग्रामीण और किसान अब बिजली की आंख-मिचौली से राहत की सांस लेंगे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं से 20 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से

On: June 21, 2025 4:53 PM
Follow Us:
  • ग्राम बोरहडा में 1 करोड 83 लाख के विद्युत उप केन्द्र का सांसद-विधायक ने किया लोकार्पण

बुरहानपुर। जिले के ग्रामीण और किसान अब बिजली की आंख-मिचौली से राहत की सांस लेंगे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं से 20 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से 9 नए विद्युत उपकेन्द्रों की सौगात बुरहानपुर जिले को मिली है। इनमें से ग्राम बोहरडा में 1.83 करोड़ रुपए की लागत से बने विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण शुक्रवार को सांसद पाटील, विधायक अर्चना चिटनिस और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ।
Sadaiv Newsसांसद पाटील ने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत 8 विद्युत उपकेन्द्र (असीर, सिवल, सांईखेड़ा, मातापुर-नेपानगर, धामनगांव, तुरकगुराडा, चिंचाला, शनवारा झोन मंडी) और मध्यप्रदेश सरकार की विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ग्राम बोहरडा में 1 उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया है। इन उपकेन्द्रों से जिले के हजारों ग्रामीणों और 350 से अधिक किसानों को सीधी राहत मिलेगी।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा- “अब किसानों की मोटर नहीं जलेगी, वोल्टेज स्थिर रहेगा और सिंचाई के लिए बिजली समय पर मिलेगी।”
296 ट्रांसफार्मर का बोनस, 230 हो चुके स्थापित
Sadaiv Newsसांसद पाटील ने बताया कि आरडीएसएस योजना में 296 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर बुरहानपुर जिले के लिए स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 230 पहले ही स्थापित हो चुके हैं। शेष पर कार्य जारी है। इससे कम वोल्टेज, ट्रिपिंग और फेज़ फेल जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
बोहरडा से मोहम्मदपुरा तक रोशन होंगे गांव
ग्राम बोहरडा के उपकेन्द्र से मोहम्मदपुरा, बोहरडा और आसपास के गांवों के 1200 उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे। विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि उपकेन्द्र से निर्विघ्न बिजली आपूर्ति संभव होगी, जिससे क्षेत्र की कृषि, घरेलू और व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी। चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर विधानसभा में 239 अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मरों की योजना बनाई गई, जिनमें से 164 ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। 11 केवी लाइन के 26.86 किमी में से 17.6 किमी कार्य पूरा और निम्नदाब लाइन के 15.58 किमी में से 12.1 किमी लाइन बिछ चुकी। इन कार्यों पर 9.4 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
7 गांवों की 33 फलियों में पहुंचेगी बिजली
अर्चना चिटनिस ने बताया प्रधानमंत्री धरती आबा योजना के अंतर्गत बुरहानपुर विधानसभा के 7 गांवों की 33 फलियों में बिजली पहुंचाने हेतु 2.20 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में दिखा जनप्रतिनिधियों का दम
लोकार्पण समारोह में सांसद पाटील व विधायक चिटनिस के अलावा पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, गंगाराम मार्को, गजानन महाजन, दिलीप श्रॉफ, अनिल भोसले, किशोर शाह, मनोज तारवाला, दिनकर पाटील, ईश्वर चौहान, राजीव जोशी, प्रकाश काले, भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटील, विनोद कोली, विलास भाई, मप्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री व्ही के मालवीय, ग्रामीण कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र पाल सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser