राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- संविधान में बाबा साहब ने हर वर्ग का ध्यान रखा -डॉ. माने 

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती पर जिलेभर में आयोजन समाजजन, जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर पहुंचकर किया माल्यार्पण बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प बुरहानपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडर की 133वीं जन्म जयंती पर जिलेभर में आयोजन हुए। बुरहानपुर में स्थानीय पोस्ट ऑफिस

On: April 14, 2024 8:19 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडर की 133वीं जन्म जयंती पर जिलेभर में आयोजन हुए। बुरहानपुर में स्थानीय पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर समाजजन, जनप्रतिनिधियों, अनुयायियों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया और बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा के जयघोष लगाए गए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा जब-जब संविधान की बात होगी। तब-तब बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया जाएगा। देश के प्रति उनका यह सराहनीय कार्य बच्चों-बच्चों तक पहुंचाया जाना चाहिए। संविधान में बाबा साहब ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। कमजोर वर्ग को मजबूत करने का काम किया है।
विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा सारे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बाबा साहब की जयंती गर्व, अपनेपन से मना रहे हैं। सारे देश में हर व्यक्ति, हर समाज, हर वर्ग को बाबा साहब अच्छे भी लगते हैं और अपने भी लगते हैं। इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल, गजेंद्र पाटिल, निगम अध्यक्ष अनीता यादव, पार्षदगण आदि मौजूद थे।
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत लहासे ने कहा जन्मोत्सव मनाने का उद्देश्य यह है कि हम उनके विचारों पर चलें। आज सभी अनुयायी इसी उद्देश्य से यहां एकत्रित हुए हैं कि बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लें। उनके विचार आत्मसात करें। समता सैनिक दल सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद थे। वहीं नेपानगर में भी आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर समाजजन, जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भी पहुंचकर किया नमन
जयंती पर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। संयुक्त मोर्चा संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, जिलाध्यक्ष सतीश दामोदर, ओपीएस के जिलाध्यक्ष अनिल बाविस्कर, जिला संयोजक विजय राठौड़, मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव सदानंद कापसे, राजकुमार मंडलोई, संतोष निंभोरे, जयराम निराले सहित अन्य मौजूद थे। सभी ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। इसके अलावा जिलेभर में भी जगह जगह जन्म जयंती पर कार्यक्रम हुए।
बाबा साहब का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संरक्षक -रिंकू टाक
Sadaiv Newsकांग्रेस कमेटी ने न्यामतपुरा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टाक ने देश के लिए बाबा साहब के योगदान के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा बाबा साहब जीवन पर्यंत सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहे। बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय के संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। उनकी जयंती पर सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बनाए संविधान का वचन और कर्म से पालन करें। कांग्रेस के प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान हमारे देश की तरक्की की गारंटी है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संरक्षक भी है। श्रद्धांजलि के दौरान पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, डॉ. तारीक, कैलाश यावतकर, आशीष भगत, निखिल खंडेलवाल, शैली कीर, मोहम्मद मर्चेंट, विनोद मोरे, सरिता भगत आदि उपस्थित थे।
नेपानगर में भी धूम धाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ बाबा साहेब जयंती
नेपानगर में भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकरजी की 133वी जन्म जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा बुरहानपुर जिला अध्यक्ष रविन्द्र मसाने ने बताया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती का उत्साह समाजजनों में देखने को मिला। पूरे भारत देश में एक मात्र ऐसा नेता है जिसकी जन्म जयंती समारोह पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इसी कड़ी में नेपानगर के डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर चौराहे पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 13 अप्रैल की रात को श्रद्धा बुद्ध विहार की माता भीमांई माहिल मंडल द्वारा बाबा साहेब के गीतों का गायन कर किया गया। वहीं रात्रि 12 बजे सभी ने 14 तारीख लगते ही बाबा साहेब के नाम से कैक काट कर जन्मदिन मनाया। वो एक दूसरे को बाबा साहेब के जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। नीला ध्वज रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव रविन्द्र इंगले द्वारा फहराया गया। इसके बाद सभी समाज के उपासक उपासिकाओ ने बौद्ध धर्म के अनुसार एक साथ त्रिसरण पंचशील का पाठ कर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मान वंदना की गई।
भीमआर्मी ने एक पेन एक कॉपी देकर मनाई जयंती 
Sadaiv Newsबड़ा पोस्ट ऑफिस स्थित डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को वंदन कर समाज जनों से अपील करते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने कहा कि अपने देश में हीरे पर टैक्स 3 प्रतिशत होता है और शिक्षा सामग्री पर 18 प्रतिशत टैक्स लगता है। इस कारण गरीब बच्चे पढ़ने में असमर्थ रहते हैं। उनकी मदद के लिए हमें कम से कम एक पेन एक कॉपी हर व्यक्ति के हिसाब से गरीब के पास पहुंचना चाहिए। इसीलिए यह पहल भीम आर्मी ने कई साल पहले महाराष्ट्र से शुरू कर पूरे देश में लागू कर दी है। इसी के चलते हुए बुरहानपुर में भी ज्ञान ज्योति यूथ फाउंडेशन यह मुहिम को सफल बना रहा है। इस अवसर पर महा थैरो दीपांकरभंतेजी, जिला अध्यक्ष विजय कुमार मेढ़े, मिठाराम ठाकरे, दिनेश शंखपाल, सागर शंखपाल, शशिकांत लहासे, नटराज लौंढ़े, सुशील ठाकरे, आनंद बौद्ध, दिलीप सिरतुरे आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser