राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS : दहशत में गांव- एक माह में 10 से ज्यादा पशुओं को हमले का शिकार बना चुका है तेंदुआ

फिर दो पशुओं का किया शिकार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बुरहानपुर। एक गांव के लोग इन दिनों दहशत में जिंदगी बसर कर रहे हैं। आतंक इतना है कि गांव के लोग खेतों में भी जाने से डर रहे हैं। दरअसल यह सब तेंदुए के आतंक के कारण हो रहा है।

On: May 4, 2024 2:21 PM
Follow Us:
  • फिर दो पशुओं का किया शिकार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

बुरहानपुर। एक गांव के लोग इन दिनों दहशत में जिंदगी बसर कर रहे हैं। आतंक इतना है कि गांव के लोग खेतों में भी जाने से डर रहे हैं। दरअसल यह सब तेंदुए के आतंक के कारण हो रहा है। इससे बचाव के लिए अब वन विभाग ने जहां पिंजरा लगा दिया है तो वहीं इंदौर से रेस्क्यू टीम बुलाने की तैयारी भी की जा रही है।
Sadaiv Newsदरअसल शाहपुर क्षेत्र के ग्राम बंभाड़ा में एक बार फिर तेंदुए ने 2 पशुओं को अपना शिकार बनाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। करीब एक माह में तेंदुआ 10 से अधिक पशुओं का शिकार कर चुका है। कुछ दिन से तेंदुआ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन देर रात करीब 3 बजे फिर तेंदुए ने दो पशुओं पर हमला किया जिससे पशुओं की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह से ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
दो शावक भी घूमते नजर आए, वन विभाग ने भी माना
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के दो शावक भी क्षेत्र में ही घूमने की आशंका है। वहीं किसान अतुल चौधरी ने बताया मेरा करीब 50 हजार रूपए का नुकसान हो गया। तेंदुए के हमले से दो पशुओं की जान चली गई। अब तो ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं, क्योंकि वन्य प्राणी से खतरा है। ग्रामीणों ने कहा वन कटाई की वजह से वन्यप्राणी जंगल से गांव की ओर अकसर आ रहे हैं। वह पशुओं को शिकार बना रहे हैं।
पहले भी पशुओं पर हो चुके हैं हमले
इससे पहले भी पशुओं पर हमले हो चुके हैं। अब तक करीब 10 से अधिक पशुओं पर तेंदुआ हमला कर चुका है। इससे ग्रामीणों में एक प्रकार डर है। वह रात में तो दूर दिन में भी अकेले गांव में नहीं निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक ही लोकेशन पर बार बार तेंदुआ नजर आने पर वन विभाग ने वहां पिंजरा तो लगा दिया है, लेकिन उसमें किसी जानवर को नहीं रखने के कारण अब तक तेंदुआ वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ा है।
वर्जन-
पिंजरा लगा हुआ है, इंदौर से रेस्क्यू टीम बुला रहे
वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। पिंजरे भी लगे हुए हैं। इंदौर से भी रेस्क्यू टीम बुलाई जा रही है। दो शावक होने की जानकारी भी सामने आई है। टीम पूरी तरह से जुटी हुई है।
– संजय मालवीय, रेंजर शाहपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser