राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बवाल-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस बोलीं- क्या जीतू पटवारी अपनी महिला नेत्रियों में इसी प्रकार रस ढूंढने की बात कहते होंगे

भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से चर्चा के दौरान महिला नेत्री श्रीमती चिटनिस ने कड़ी निंदा की बुरहानपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा ग्वालियर में एक दिन पहले मप्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को लेकर दिया विवादित बयान ने प्रदेश भर में सियासी बवाल मचा दिया।

On: May 3, 2024 3:36 PM
Follow Us:
  • भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से चर्चा के दौरान महिला नेत्री श्रीमती चिटनिस ने कड़ी निंदा की

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा ग्वालियर में एक दिन पहले मप्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को लेकर दिया विवादित बयान ने प्रदेश भर में सियासी बवाल मचा दिया। इसको लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने उस बयान की घोर निंदा की है। भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा जीतू पटवारी का बयान महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
Sadaiv Newsभाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक भी हैं। उन्होंने फिर अपने कांग्रेसी चरित्र का बड़ा गंदा और घिनौना प्रदर्शन किया है। सच में बड़ी बैचेनी से कहना चाहती हूं कि एक दलित नेत्री वरिष्ठ नेत्री, जो मप्र की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रह चुकी है। कांग्रेस के नेता उसमें रस ढूंढ रहे हैं। अरे नाम का मजाक उड़ा रहे हैं। उनकी मानसिकता, महिलाओं को देखने का उनका तरीका यह कांग्रेस का चरित्र शुरू से रहा। चलते चुनाव में ऐसा बयान देना, ऐसा लगता है जीतू पटवारी अपना विवेक खो चुके हैं। मप्र की जनता इस प्रकार के बयान को सहन नहीं करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान का प्रदेश और देश की जनता अपना मताधिकार का उपयोग करते हुए जवाब देगी। कुछ समय पहले हेमा मालिनी पर भी टिप्पणी की गई थी। यह वह पार्टी है जिसका नेतृत्व महिलाएं भी कर रही है। क्या सोनिया गांधी और प्रियंका के प्रति भी जीतू पटवारी के इसी प्रकार के विचार रखते होंगे।
निंदा करना है तो कार्यशैली को करो
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा- कांग्रेस की मानसिकता, दृष्टि और महिलाओं के प्रति भाव यह कितने निकृष्ट हैं यह कांग्रेस के नेताओं के बयान से एक बार नहीं बल्कि बार-बार स्पष्ट होता है। एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी ऐसी बात कहेंगे और महिला मैं, वरिष्ठ नेत्री में रस देखेंगे, रस ढूंढेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी है वह महिला। निंदा करनी है तो उनकी कार्यशैली की करो। उनके विषय में कोई राजनीतिक ठोस बात कहनी है वह कहो। इस तरह की बात किस तरह की डिशनरी से यह ढूंढकर लाते हैं। कभी टंच कहते हैं। कभी आयटम कहते हैं। कभी महिला नेत्री इनकी कहती है कि रेप तो होते रहते हैं। यह वह पार्टी यह है जिसका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जीतू पटवारी स्पष्ट करें कि क्या वह अपनी महिला नेत्रियों में भी इसी प्रकार रस ढूंढने की बात कहेंगे या कहते होंगे। सोचते होंगे क्या। मप्र ही नहीं देश की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता का विरोध करती है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, वरिष्ठ नेता बलराज नावानी सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser