राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- होटल में कॉकरोच, सड़ी हुई प्याज, लगा 2 हजार का जुर्माना

नगर निगम अमले ने शहर में शुरू की जांच, किसी पर दो तो किसी पर तीन हजार का लगाया जुर्माना बुरहानपुर। होटल, खाद्य पदार्थ की दुकानों पर भीषण गर्मी में भी खाद्य पदार्थ खुले में बेचे जा रहे हैं, लेकिन इसे लेकर अब नगर निगम का अमला अलर्ट हो गया। कलेक्टर भव्या मित्तल

On: May 2, 2024 8:06 PM
Follow Us:
  • नगर निगम अमले ने शहर में शुरू की जांच, किसी पर दो तो किसी पर तीन हजार का लगाया जुर्माना

बुरहानपुर। होटल, खाद्य पदार्थ की दुकानों पर भीषण गर्मी में भी खाद्य पदार्थ खुले में बेचे जा रहे हैं, लेकिन इसे लेकर अब नगर निगम का अमला अलर्ट हो गया। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि शहर में डायरिया फैलने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने अधिसूचना जारी की है। किसी भी होटल, दुकान पर खुले में खाद्य सामग्री नहीं बेचने की हिदायत दी गई है, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही थी जिसे देखते हुए नगर निगम की टीम को निर्देश दिए गए खाद्य पदार्थ दुकानों, होटलों की जांच की जाए। नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा गुरूवार शाम 4 बजे से नगर में जांच के लिए निकले। इकबाल चौक स्थित रहमानिया होटल की जांच के दौरान सड़ी हुई प्याज मिली। साथ ही फ्रिज में कॉकरोच भी घूमते नजर आए। एक बंद पड़े फ्रिज में पौलीथिन की थैलियां थी। निगम की टीम ने जमकर फटकार लगाई। 2 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि एक ही दिन में व्यवस्था दुरूस्त कर लें। कल फिर निरीक्षण किया जाएगा। अगर लापरवाही सामने आई तो अब एक लाख रूपए का जुर्माना किया जाएगा।
Sadaiv Newsमावा जलेबी की दुकान पर 2 हजार रूपए का जुर्माना
इकबाल चौक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बुरहानपुर जलेबी की दुकान पर कुछ सामग्री खुली तो कुछ ढकी पाई गई। जलेबी खुली पाई जाने पर 2 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं भैरोलाल जलेबी पर भी दो हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। सभी को चेतावनी दी गई कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि अगर खुले में सामग्री बेची गई तो कार्रवाई होगी। अगली बार एक लाख रूपए तक का जुर्माना लगेगा।
यहां भी की कार्रवाई
Sadaiv Newsसदाशिव होटल, नवरंग होटल, भैरव जलेबी पर 3-3 हजार रूपए, हरिओम दूध डेयरी से 3 किलोग्राम पॉलीथिन, शर्मा दूध डेयरी से 7 किलो ग्राम पॉलीथिन, मदीना दूध डेयरी से 12 किलो ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। छोटे दुकानदारों मटन, चिकन, मछली विक्रेताओं को हिदायत दी गई। टीम में सेक्टर प्रभारी अजय कनाडे, अशोक गोडियाल आदि शामिल रहे।
आज फिर जांच करेगी टीम
कलेक्टर ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें सख्ती से कहा गया है कि इस तरह की किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम की टीम एक्टिव हो गई और कार्रवाई अभियान चालू किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शुक्रवार को भी जांच की जाएगी।
वर्जन-
कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश
कलेक्टर ने खाद्य पदार्थ दुकानों, होटलों की जांच के निर्देश दिए हैं। आज रहमानिया होटल में सड़ी हुई प्याज और कॉकरोच नजर आए। 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अगली बार जांच में लापरवाही मिली तो एक लाख रूपए जुर्माना लगेगा। अन्य दुकानों पर भी जांच की गई है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-राजेश मिश्रा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser