राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- थाने में महिला की बर्बरता पूर्वक पिटाई!, पुलिस का इनकार

निंबोला पुलिस पर चोरी की शंका पर मारपीट का आरोप- सांसद के पास गुहार लेकर पहुंची महिलाएं सांसद ने तुरंत आईजी से बात कर स्थिति से कराया अवगत, चोरी की शंका में पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था थाने सांसद बोले, चोरी की है तो एफआईआर करें, जेल भेजें, मारपीट करना गलत

On: October 27, 2024 8:17 PM
Follow Us:
  • निंबोला पुलिस पर चोरी की शंका पर मारपीट का आरोप- सांसद के पास गुहार लेकर पहुंची महिलाएं

  • सांसद ने तुरंत आईजी से बात कर स्थिति से कराया अवगत, चोरी की शंका में पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था थाने

  • सांसद बोले, चोरी की है तो एफआईआर करें, जेल भेजें, मारपीट करना गलत

बुरहानपुर। आज एक गांव से कुछ महिलाएं आई। इससे पहले फोटो, वीडियो देखने के बाद मेरा दिल दहल उठा। उन्होंने चोरी की है या उन पर कोई इल्जाम है तो सजा देने का काम कोर्ट का है। आईजी को फोन लगाकर मामला संज्ञान में लाया है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं सीएम से भी बात करूंगा। सभी को सस्पेंड कराकर रहूंगा।
Sadaiv Newsयह बात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रविवार दोपहर उस समय कही जब काफी संख्या में महिलाएं सांसद से मिलने पहुंची और बर्बरता की शिकार एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी पर थाने में मारपीट का आरोप लगाया। इस पर सांसद श्री पाटिल ने सीधे आईजी को फोन लगाकर बात की। बाद में उन्होंने कहा हमारी सरकार माता, बहनों का सम्मान करती है। बराबरी देने का काम किया है। चोर भी है तो उसके साथ इस तरह का बर्बरतापूर्ण घटनाक्रम नहीं होना चाहिए। चोरी की है तो पुलिस एफआईआर दर्ज करे। चोरी की थी तो गिरफ्तार कर जेल भेजना था। यह कृत्य निंदनीय है। दरअसल पन्नी बिनने वाली एक महिला ने निंबोला थाने की एक महिला पुलिसकर्मी पर चोरी की शंका में मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही वह करीब 20 से अधिक महिलाओं को साथ लेकर रविवार दोपहर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पास पहुंची और फोटो, वीडियो दिखाकर मारपीट का आरोप लगाया।
महिला बोली- किसी को मारपीट की बात बताने से मना किया
महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने मेरा मेडिकल कराया। साथ ही धमकी दी कि यह बात किसी को नहीं बताए उपचार भी दूसरी जगह करा लेना। मैंने यह बात तब किसी को नहीं बताई। वहीं रविवार दोपहर काफी संख्या में महिलाएं सांसद से मिलने पहुंच गई।
पूरा मामला क्रिएट किया हुआ है, कोई मारपीट नहीं की -टीआई
निंबोला थाना प्रभारी राहुल कामले कहा- महिला झूठ बोल रही है। यह सब क्रिएट किया गया है। मेडिकल कराया गया था। चोरी का इन्वेस्टिगेशन पूरा न हो इसलिए पुलिस पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। आप मारपीट का फोटो देखें। एक महिला पुलिसकर्मी ऐसा मार ही नही सकती। महिला पुलिसकर्मी का हाथ कितना लगता होगा। चोट लगी है तो डॉक्टर को बता सकती थी। बेतुकी बातें हैं। इनका पन्नी बिनने का काम है। सोना, चांदी की चोरी की शंका में संदिग्धों के आधार पर पन्नी बिनने वाली 7-8 महिलाओं को थाने बुलाया गया था। इसमें से एक ही ने आरोप क्यों लगाया। बाकी भी तो साथ आई थीं। जो नियमित रूप से आती हैं। पूछताछ में एक महिला टूट भी गई थी। उसने सब बताना भी शुरू कर दिया था। हम गांव भी गए थे। वहां हमें गुमराह कर दिया इसलिए घर से कुछ बरामद नहीं कर पाए। अब उन्होंने इसे दूसरा ही रूप दे दिया। ऐसे में पुलिस का मनोबल टूटता है। जो वह कह रही हैं वह वास्तविकता नहीं है।
इसलिए पूछताछ के लिए बुलाया
दरअसल एक स्थान पर चोरी की वारदात हुई थी। इसके बाद एक महिला को कुछ लोगों ने बाड़े में से निकलते हुए देखा था। इसी आधार पर पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही थी और कुछ महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन आरोप लगने के बाद अब पुलिस ही खुद ही शंका के दायरे में आ गई। हालांकि पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser