Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस नेता बोले- डायरिया से हो रही...

कांग्रेस नेता बोले- डायरिया से हो रही बच्चों की मौतें, अस्पताल प्रबंधन का इनकार 

कहा, शहर में बंट रहा गंदा पानी, बीमार हो रहे सैकड़ों लोग, अस्पताल में नहीं मिल रहा सही ईलाज जय स्तंभ में एक ढाई साल के बच्चे की मौत डायरिया से होना बताया, आरएमओ, सीएमएचओ ने कहा कोई मौत नहीं हुई बुरहानपुर। जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब यहां डायरिया से पीड़ित […]

बुरहानपुर। जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब यहां डायरिया से पीड़ित मरीजों को देखने कांग्रेस पार्षद दल पहुंचा और उन्हें कुछ जगह कूलर, पंखे बंद मिले। मरीजों ने उन्हें बताया कि यहां बहुत लापरवाही हो रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी भी की। दरअसल शहर में पिछले पांच छह दिनों से डायरिया के मरीज काफी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब भी करीब 60 से अधिक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं इसमें सबसे अधिक संख्या छोटे बच्चों की है। इसे लेकर रविवार दोपहर एक बजे कांग्रेस नेता और कांग्रेस पार्षदों का दल जिला अस्पताल पहुंचा और अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही आरोप लगाया कि डायरिया से बच्चों की मौत हो रही है, लेकिन इधर सीएमएचओ और आरएमओ ने किसी भी मौत से इनकार किया है।
Sadaiv Newsकांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने कहा पूरे शहर में गंदगी और गंदे पानी के कारण डायरिया फैला हुआ है। बच्चे सबसे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। यहां 100 मरीज भर्ती है। एक बेड पर चार चार मरीज भर्ती हैं। आमजन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों की मौत हो रही हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। एक बच्चा जय स्तंभ का था। उसकी बीमारी के चलते मौत हुई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन मान नहीं रहा है, क्योंकि यह भर्ती नहीं करते। बाहर भेज देते हैं। रिकार्ड नहीं रखते। अभी कलेक्टर से बात हुई है। वह वरिष्ठ अधिकारी को यहां भेज रहे हैं। अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो हम कल आंदोलन करेंगे। पांच छह दिन से डायरिया फैल रहा है। सीएमएचओ नहीं है। हमसे सिर्फ फोन पर बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने ओपीडी के सामने नारेबाजी भी की।
एक ही बेड पर चार पांच बच्चों को किया भर्ती
मरीज के साथ आई न्यामतपुरा की नसरीन ने कहा एक ही बेड पर चार पांच बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। गर्मी में परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस नेता अकील औलिया ने कहा-यहां बराबर सुविधा नहीं मिल रही है। एक बेड पर चार पांच बच्चों को लेटाया है। पंखे, कूलर बंद कर देते हैं। जल आवर्धन योजना के तहत अंडर ग्राउंड डाली गई है, लेकिन लाइन कहां से जा रही है इस पर ध्यान नहीं दिया गया इसलिए डायरिया फैल रहा है। मेरे वार्ड में ढाई साल के बच्चे की मौत हुई है। सोहेल हाशमी ने कहा गंदे पानी से पूरे शहर में डायरिया फैल रहा है। 150 से अधिक डायरिया के मरीज भर्ती हैं। सीएमएचओ का कहना है गंदे पानी से यह स्थिति बन रही है। पार्षद दल में पार्षद प्रतिनिधि हमीद डायमंड सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
डॉक्टरों ने कहा-डायरिया से नहीं हुई मौत
डायरिया बीमारी में बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पिछले तीन चार दिन में 150-200 भर्ती हुए हैं। जिसमें एडल्ट और बड़े बच्चे ज्यादा हैं। इसके कारण चाइल्ड वार्ड की हमारी कैपिसिटी 20 से बढ़ाकर 30 कर दी है। पीआईसी 10 की कैपिसिटी की बजाए 15 की संख्या कर दी है, लेकिन बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण एक बेड पर दो या तीन बच्चे हो रहे हैं। अगर बच्चे बढ़ते हैं तो अलग से एक योजना के तहत उनका ट्रीटमेंट कराएंगे। प्लंग शिफ्ट कर वहां ट्रीटमेंट चालू करेंगे। सीएमएचओ से स्टाफ, डॉक्टर की मांग की है। वहां स्टाफ लगाकर बच्चों का ईलाज जारी रहेगा। डायरिया से मौत नहीं हुई है, लेकिन आज सुबह एक बच्चा जरूर आया था उसका न बीपी था न पल्स था न हार्ट रेट था। हमारे द्वारा चेक किया गया। उसकी आधे घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। हिस्ट्री ली तो बताया कि उसे 2 दिन से लगातार 15 से 20 बार लूज मोशन हो रहे थे। डी-हाईड्रेशन में गया है। पानी की कमी, ब्लड प्रेशर कम हो गया था। इसलिए गया।
डायरिया मरीजों के लिए 25 बेड का नया वार्ड खोला, दो कूलर भी लगाए
सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसौदिया ने बताया रविवार शाम अस्पताल में 25 बेड का नया वार्ड खोल दिया है। यहां दो टेंट वाले बड़े कूलर भी लगा दिए गए हैं। मरीज ज्यादा आने से अस्पताल में संख्या अधिक हो गई थी। अब यहां 3-3 का स्टाफ भी तैनात किया गया है। फील्ड से भी कर्मचारियों की ड्यूटी यहां लगा दी गई है। वर्तमान में केवल 44 पेशेंट ही अस्पताल में भर्ती हैं।
Sadaiv Newsनगर निगम आयुक्त ने भी किया वार्डों में निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने डायरिया से प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली। कर्मचारियों से कहा कि पानी सप्लाई की स्थिति सुबह शहर में नल खुलने के समय अधिकारी फील्ड में रहकर देखेंगे कि जलसंकटग्रस्त वार्डों में पेयजल आपूर्ति को लेकर समस्या क्यों आ रही है। इसका निराकरण किया जाएगा। आयुक्त ने सीवरेज योजना के तहत कराए जा रहे कामों का भी निरीक्षण किया। खैराती बाजार वार्ड के पार्षद और रहवासियों से गंदे पानी की सप्लाई की जानकारी ली। नागझिरी, बैरी मैदन आदि वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी सहित अन्य निगम अफसर मौजूद थे।
वर्जन-
सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
-करीब 60 से अधिक मरीज अभी भर्ती हैं। उन्हें प्रॉपर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। किसी भी बच्चे की डायरिया से मौत नहीं हुई है। टीम लगातार वार्डों में भी जा रही है। कईं वजहों से डायरिया फैला है। हमारी ओर से सारी व्यवस्थाएं की जा रही है।
-डॉ. राजेश सिसौदिया, सीएमएचओ

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles