32 C
Burhānpur
Friday, June 6, 2025
32 C
Burhānpur
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन- गड्ढों के कारण कमर दर्द हो तो...
Burhānpur
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
42 %
4.5kmh
0 %
Fri
41 °
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
40 °
spot_img

कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन- गड्ढों के कारण कमर दर्द हो तो लगाएं झंडु बाम 

  • कहा, रोड की स्थिति ठीक नहीं की गई तो आगे करेंगे आंदोलन

बुरहानपुर। शुक्रवार को ग्राम लोनी में कांग्रेस नेताओं ने लोगों के वाहन रोक रोककर उन्हें झंडु बाम के पाउच, डिब्बी आदि दी। साथ ही कहा अगर गड्ढों के कारण आपकी कमर में दर्द हो तो झंडु बाम लगाएं।
दरअसल जिले में सड़कों की स्थिति खराब है। इसे देखते हुए शुक्रवार दोपहर कांग्रेस नेताओं ने ग्राम लोनी में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। यहां रोड पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और बाइक, बस, कार से आने जाने वाले लोगों को झंडु बाम की डिब्बी, पाउच बांटे। साथ ही कहा गड्ढों के कारण अगर घर जाकर दर्द हो तो यह झंडु बाम लगाएं। पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने शहर में खुद गड्ढे भरने का अभियान चलाया था। अब अनोखे तरीके से झंडु बाम बांटा गया। आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
सड़क नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन
इस दौरान कांग्रेस नेता हेमंत पाटिल ने कहा सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क यह पहचान नहीं हो पा रही है इसलिए झंडु बाम बांटने का प्रदर्शन किया। लोगों को गड्ढे के कारण शरीर में दर्द हो रहा है। प्रदर्शन से शायद अफसर, प्रतिनिधियों को शर्म आए। उन्होनें कहा पहले गुलाब आंदोलन किया था। आज झंडु बाम आंदोलन किया और अब आगे गढ्डा बैठो आंदोलन करें। अगर सुधार नहीं हुआ तो आगे गड्ढों में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने कहा पहले हमारे शहर की पहचान ऐतिहासिक शहर के रूप में होती थी आज यह गड्ढों के कारण जाना जा रहा है। गांवों में भी स्थिति है। सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि केवल बड़े बड़े सपने दिखाते हैं। हमें सपने न दिखाएं काम करें। प्रदर्शन में किशोर महाजन, मुन्ना यादव, अकिल औलिया, रफीक गुलमोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
….

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img