राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

CONTROVERSY: ‘बिल पास कराओ या झेलो आरोप!’ — सीएमओ ने लगाए पलटवार में गंभीर आरोप

नेपानगर में सीएमओ-पार्षद आमने सामने, कलेक्टर को की मनमानी की शिकायत  कहा, चालू काम रूकवा देते हैं सीएमओ, वार्डों में नहीं हो रहे विकास के काम सीएमओ ने किया पलटवार, खुलकर लगाए गंभीर आरोप, कहा, गलत तरीके से बिल पास कराना चाहते हैं पार्षद बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका में अकसर पार्षदों और सीएमओ

On: May 23, 2025 8:37 PM
Follow Us:
  • नेपानगर में सीएमओ-पार्षद आमने सामने, कलेक्टर को की मनमानी की शिकायत 

  • कहा, चालू काम रूकवा देते हैं सीएमओ, वार्डों में नहीं हो रहे विकास के काम

  • सीएमओ ने किया पलटवार, खुलकर लगाए गंभीर आरोप, कहा, गलत तरीके से बिल पास कराना चाहते हैं पार्षद

बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका में अकसर पार्षदों और सीएमओ के बीच पटरी नहीं बैठती। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया है। करीब 7 पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि नपा सीएमओ शैलेंद्र चौहान की शिकायत लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह के पास पहुंचे। उन्हें ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाए कि सीएमओ मनमानी कर रहे हैं। चालू काम रूकवा देते हैं। वार्डां में विकास के काम ठप्प पड़े हैं। वहीं सीएमओ ने भी पलटवार करते हुए कहा कि कुछ पार्षद मनमानी कर रहे हैं। वह गलत तरीके से बिल पास करवाना चाहते हैं।
Sadaiv Newsइधर, कलेक्टर को की गई शिकायत में पार्षदों ने कहा-इससे पहले 15 मई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर को 15 बिंदुओं में विस्तृत शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक न तो किसी प्रकार की जांच प्रारंभ की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। पार्षदों का का आरोप है कि शिकायत करने के पश्चात जानबूझकर वार्डों के कार्यों में विलंब किया जा रहा है और अधिकारी द्वारा पारदर्शिता का पूर्ण अभाव दिखाया जा रहा है जिससे जनहित प्रभावित हो रहा है। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस विषय में जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे सभी जनप्रतिनिधि मिलकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पार्षदों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी पर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रह सके। इस अवसर पर पार्षद योगिता पाटिल, रूपाली सावकारे, सपना पटेल, अनीषा पटेल, जितेंद्र सावकारे, कैलाश पटेल, राजेश पटेल, राजू दामु पाटिल आदि मौजूद थे।
पार्षदों ने शिकायत में यह कहा
पार्षदों ने शिकायत में कहा, सीएमओ द्वारा पीआईसी की बैठक में पारित न होने वाले प्रस्तावों को भी जबरन लागू किया जाता है। कर्मचारियों का मनमाने तरीके नियमीतिकरण किया गया। बिना पीआईसी स्वीकृति के वित्तीय व्यय किया जाता है। अपने हित के चलते कर्मचारियों से मूल पद पर कार्य न करवाते हुए मनमानी की जा रही है। इसके अलावा बिना मांग पत्र के सामग्री खरीदी करना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना भाग 4 में चल रहे निर्माण कार्य में भी भारी लापरवाही, पैसे का दुरूपयोग, टेंडर जारी करने के बाद भी टेंडर प्राप्त करने वाले को काम न देकर व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का काम किया जाना, कर्मचारियों पर दबाव डालकर सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत अनदेखा करना, 27 दिसंबर 25 और 23 अप्रैल 25 की प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक में जिन मुद्दों पर स्वीकृति नहीं दी गई उसे मनमाने ढंग से करवाना। इन सब बिंदुओं की जांच कराकर कार्रवाई की मांग पार्षदों ने की है।
वर्जन-
सारे आरोप निराधार, मैं जवाब देने को तैयार
– पार्षदों द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। मैं जवाब देने को तैयार हूं। अगर ऐसा होता तो नगर पालिका अध्यक्ष भी उनके साथ होतीं, लेकिन ऐसा नहीं है। अध्यक्ष भी जानती हैं कि काम सही तरीके से हो रहे हैं। यह पार्षद दबाव बनाकर टेंडर पास कराना चाहते हैं। उनके द्वारा दी गई सामग्री के बिल पास कराना चाहते हैं। मैंने ऐसा नहीं होने दिया इसीलिए आरोप लगा रहे हैं।
-शैलेंद्र चौहान, सीएमओ नेपानगर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser