राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अब बिरोदा सिर्फ गांव नहीं, विकास की पहचान है -चिटनिस

बिरोदा में अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से किया संवाद, दीदी ने कहा –अब गांवों में रहना बनेगा गर्व की बात डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से अनेक विकास कार्यों ने लिया मूर्तरूप, समीक्षा कर दिए निर्देश बुरहानपुर। गांव की गलियों में जब विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस पहुंचीं, तो गांव के

On: May 23, 2025 8:12 PM
Follow Us:
  • बिरोदा में अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से किया संवाद, दीदी ने कहा –अब गांवों में रहना बनेगा गर्व की बात

  • डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से अनेक विकास कार्यों ने लिया मूर्तरूप, समीक्षा कर दिए निर्देश

बुरहानपुर। गांव की गलियों में जब विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस पहुंचीं, तो गांव के लोगों की आंखों में उम्मीद की चमक साफ दिख रही थी। ग्राम बिरोदा अब सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि एक बदलाव की मिसाल बनने जा रहा है। डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य यहां धरातल पर उतर चुके हैं। और ये शुरुआत भर है –दीदी ने खुद यह भरोसा दिलाया।
Sadaiv Newsचिटनिस ने सबसे पहले ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बात कर पूछा – क्या योजना सिर्फ कागज़ पर है, या वाकई आपके घर तक पहुंची है? जवाबों ने उन्हें संतुष्ट किया, लेकिन वे यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा हमारी योजनाएं फाइलों में नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए।
20 लाख से सामुदायिक भवन, 30 लाख से सड़कों का कायाकल्प
श्री हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रु. की विधायक निधि से स्वीकृति दी गई। वार्ड क्र. 01 और 02 की आंतरिक गलियों के लिए 30 लाख रु. की लागत से पक्के मार्गों के निर्माण के निर्देश मौके पर ही दिए गए।
ग्रामीण विकास का नया फार्मूला
अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए तालाब की दीदी ने जमकर सराहना की। अब तीन नए निस्तार तालाबों के निर्माण की घोषणा भी कर दी गई। गांव में पेयजल पाइपलाइन के लिए 5 लाख, और आंतरिक विस्तार के लिए 5 लाख रु. स्वीकृत। वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर विशेष जोर, ग्रामीणों को इसमें सक्रिय भागीदारी की सलाह दी। इस दौरान अर्चना चिटनिस ने कहा जल और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं। जब तक पेड़ नहीं लगेंगे, पानी नहीं बचेगा।
शिक्षा और स्वच्छता की नई परिभाषा गढ़ रहा बिरोदा
प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल पर 2.30 लाख रु.।
शौचालय निर्माण पर 3 लाख रु.।
स्वच्छता अभियान के तहत 8 लाख की लागत से कचरा वाहन की खरीदी।
वाहन अब घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा कर रहा है, जिससे गांव पहले से ज्यादा स्वच्छ और व्यवस्थित दिखने लगा है।
गांव में 3.40 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
सुरक्षा और शांति व्यवस्था अब तकनीक के सहारे और मजबूत।
गांववालों ने कहा –पहली बार महसूस हुआ कि सरकार हमारे बीच है
दीदी के साथ दौरे में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, सीईओ दुर्गेश भुमरकर, विनोद कोली, धर्मराज महाजन, रूपेश लिहनकर, प्रहलाद महाजन, उमेश देवस्कर, हितेश माली, सतीश पाटिल, बंडु कोली, गणेश महाजन, राजू चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों ने खुले दिल से बात की और कई समस्याओं को सामने रखा, जिनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। गांववालों ने कहा पहली बार महसूस हुआ कि सरकार हमारे बीच है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser