राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जिले से हो रही गोवंश तस्करी- पुलिस ने दबिश देकर आयशर में भरकर ले जाए जा रहे 33 गोवंश जब्त किए, 2 आरोपी पकड़ाए

बुरहानपुर। जिले से गोवंश तस्करी हो रही है। हालांकि पुलिस समय समय पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बाद भी गोवंशी तस्करी नहीं थमती। एक बार फिर 33 गोवंश जब्त किए गए हैं जिन्हें आरोपी आयशर में भरकर महाराष्ट्र वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने 2 आरोपियों को भी

On: October 23, 2024 8:11 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले से गोवंश तस्करी हो रही है। हालांकि पुलिस समय समय पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बाद भी गोवंशी तस्करी नहीं थमती। एक बार फिर 33 गोवंश जब्त किए गए हैं जिन्हें आरोपी आयशर में भरकर महाराष्ट्र वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Sadaiv Newsदरअसल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को गोवंश तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है। इसके तहत मुखबिर की सूचना पर गणपति नाका थाना पुलिस ने आयशर एचआर 55 एसी-4376 में अवैध रूप से गोवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाते हुए पकड़ा। आरोपियों ने कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धरदबोचा। आरोपी जाहिद पिता इब्राहीम कुरैशी निवासी कोशीकला तहसील छाता जिला मथुरा उत्तरप्रदेश और सैफ अली निवासी सोनिया गांधी नगर रसलपुर देवास मप्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गोवंश महाराष्ट्र वध के लिए ले जाना बताया। आयशर में 33 नग गोवंश जिसमें बैल और बछड़े थे ठूंस ठूंसकर भरे गए थे। सभी को जब्त कर गोशाला भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जब्त गोवंश और वाहन मिलाकर कुल कीमत 10.60 लाख है। गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
थाना प्रभारी गणपतिनाका निरीक्षक सुरेश महाले, प्रआर 306 देवेन्द्र पवार. आर. ब्रजेश कैथवास, आर. 268 सुधीर निम्बालकर आर. राकेश, मदन, प्रधान प्रआर लक्ष्मण एवं आर राहुल अग्नीहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser