राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बेटी ने दिलाया बुरहानपुर को गर्व, पापा चलाते हैं स्कूल वैन… तनुजा ने 94% लाकर मारी बाजी

हर्ष ने ऑटो में बैठकर भरी उड़ान, 96% अंक हासिल कर बना मिसाल बुरहानपुर। मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित हुए। इस बार प्रदेश का कुल परिणाम 78.91% रहा, जो पिछले साल के 63.67% से काफी बेहतर है। लेकिन बुरहानपुर जिले से फिर कोई भी छात्र प्रदेश की टॉप मेरिट

On: May 6, 2025 3:08 PM
Follow Us:
  • हर्ष ने ऑटो में बैठकर भरी उड़ान, 96% अंक हासिल कर बना मिसाल

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित हुए। इस बार प्रदेश का कुल परिणाम 78.91% रहा, जो पिछले साल के 63.67% से काफी बेहतर है। लेकिन बुरहानपुर जिले से फिर कोई भी छात्र प्रदेश की टॉप मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना सका।
जिले की टॉप-10 सूची में पहले नंबर पर रहीं तनुजा उमेश चतुर, जिन्होंने 94% अंक हासिल किए। उनके पिता एक निजी स्कूल में वाहन चालक हैं। तनुजा की सफलता उस हर बेटी की कहानी है, जो सीमित साधनों में भी असीम सपनों को साकार कर रही है।
ऑटो वाले के बेटे की बड़ी छलांग
हर्ष राजपूत ने 96% अंक हासिल कर जिले के होनहारों में नाम दर्ज कराया। उनके पिता ऑटो चलाते हैं। हर्ष का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई को ही दोस्त बना लिया था।
4,983 स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा, परिणाम में 25% का सुधार
पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में परिणाम में जबरदस्त सुधार देखा गया।
• 2023 में पास प्रतिशत: 53.42%
• 2024 में बड़ा उछाल
• पिछले साल 4,201 में से 2,664 विद्यार्थी हुए थे पास
• इस बार कुल परीक्षार्थी: 4,983
बेटियों ने फिर दिखाया दम
बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी रुकावट मायने नहीं रखती। इस बार 75.76% बालिकाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।
स्कूलों में चलीं स्पेशल क्लासेस, मेहनत लाई रंग
सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य परवीन हुसैन ने बताया कि परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई गई थीं, जिनका असर नतीजों में दिखा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser