Homeमध्यप्रदेशब्रह्मपुर में अवैध स्लाटर हाउस और मांस...

ब्रह्मपुर में अवैध स्लाटर हाउस और मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को लिखा पत्र ब्रह्मपुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों और गली-मोहल्लों में मांस व मछलियों की खुलेआम बिक्री और अवैध स्लाटर हाउस के संचालन को लेकर विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री […]

  • अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को लिखा पत्र

ब्रह्मपुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों और गली-मोहल्लों में मांस व मछलियों की खुलेआम बिक्री और अवैध स्लाटर हाउस के संचालन को लेकर विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सार्वजनिक रास्तों पर मांस बिक्री
मुख्य मार्गों पर ठेलों और दुकानों में खुलेआम मांस व मछलियों का विक्रय किया जा रहा है। लोहार मंडी गेट से इकबाल चौक तक के क्षेत्र में निरीक्षण करने पर यह समस्या साफ देखी जा सकती है। सार्वजनिक स्थलों पर कत्ल किए गए पशुओं के कंकाल और अवशेष टांगे जाने से आमजन की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। यह समस्या शहर में धार्मिक सौहार्द्र और शांति बनाए रखने के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।
अवैध स्लाटर हाउस का संचालन
गली-मोहल्लों, विशेष रूप से आजाद नगर बैरी मैदान जैसे क्षेत्रों में अवैध स्लाटर हाउस चल रहे हैं। गौवंश के वध की घटनाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई गई है। दिनेश सुगंधी ने आरोप लगाया है कि मांस विक्रेताओं द्वारा सरकार के नियमों की अवहेलना की जा रही है। इस स्थिति को शासन और प्रशासन के प्रति चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
मांगें:
• गली-मोहल्लों में चल रहे अवैध स्लाटर हाउस को बंद कराया जाए।
• सार्वजनिक स्थानों और मुख्य मार्गों पर मांस व मछलियों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
• धार्मिक भावनाओं की रक्षा करते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles