राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बाबरी ढांचे के विध्वंस ने हिंदू समाज के माथे से कलंक को किया समाप्त -मेहता

प्रखंड शाहपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन संपन्न शाहपुर। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचे के विध्वंस ने हिंदू समाज के माथे से कलंक को समाप्त किया। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन ने हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। यह आंदोलन न केवल

On: December 16, 2024 12:37 PM
Follow Us:
  • प्रखंड शाहपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन संपन्न

शाहपुर। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचे के विध्वंस ने हिंदू समाज के माथे से कलंक को समाप्त किया। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन ने हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। यह आंदोलन न केवल भारत, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा और प्रभावशाली अभियान साबित हुआ। बाबरी विध्वंस ने धर्म, सत्य, और न्याय की विजय का संदेश दिया।
यह बात खंडवा विभाग बजरंग दल संयोजक, मुख्य अतिथि आदित्य जी मेहता ने शौर्य संचलन के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कही। रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में ब्रह्मपुर के प्रखंड शाहपुर में भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम, माता जानकी, और भारत माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना से की गई।
श्री मेहता ने लव जिहाद, लैंड जिहाद, गौ तस्करी, और आदिवासियों के धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से निपटने के लिए हिंदू समाज को संगठित और एकजुट होने की जरूरत है।
संचलन का मार्ग और समापन
भोई मोहल्ला से प्रारंभ हुआ यह शौर्य संचलन महादेव नगर और महात्मा ज्योतिबा फुले चौक जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुआ। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गणवेश पहनकर अनुशासित तरीके से भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रेम जी पटेल (जिला अध्यक्ष), ईश्वर पवार (प्रखंड उपाध्यक्ष), दिलीप जी इंगले (प्रखंड मंत्री, संचालनकर्ता), पांडुरंग जी मोतेकर (प्रखंड संयोजक), दिनेश जी राठौड़ (जिला सहसंयोजक, कार्यक्रम भूमिका प्रस्तुति) सहित विभाग मंत्री, जिला मंत्री, खंड और प्रखंड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख दिनेश जी राठौड़ ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser