राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

साहब, ठंड से बच्चे कपकपा रहे हैं स्कूल के समय में बदलाव करें -अमोल भगत

लोकमाता अहिल्या देवी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन बुरहानपुर। लोकमाता अहिल्या देवी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और जनसमस्याओं के प्रति मुखर नेता अमोल भगत ने शीत ऋतु में बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए शासकीय और अशासकीय स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

On: December 16, 2024 7:32 PM
Follow Us:
  • लोकमाता अहिल्या देवी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। लोकमाता अहिल्या देवी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और जनसमस्याओं के प्रति मुखर नेता अमोल भगत ने शीत ऋतु में बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए शासकीय और अशासकीय स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है।
Sadaiv Newsश्री भगत ने कलेक्टर, सांसद, और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ठंड के कारण बच्चों की कठिनाईयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बुरहानपुर जिले में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सुबह ठंडी हवाओं के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। इस मौसम का बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, जिससे वायरल बुखार, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने दिसंबर और जनवरी में ठंड और बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।
समय बदलाव की अपील
अमोल भगत ने आग्रह किया है कि स्कूल का समय सुबह देर से शुरू किया जाए ताकि बच्चों को अत्यधिक ठंड से बचाया जा सके और उनकी पढ़ाई भी बाधित न हो। श्री भगत के इस कदम को अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने सराहा है। लोगों का कहना है कि यह मांग बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद भारत भोसले, देवा नन्नारे, अंकित व्यास, पंकज पवार, चेतन शाह, प्रदीप माली, आकाश वाघमारे, संयम नाईक, और ओम महाजन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser