राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई -ज्ञानेश्वर पाटिल 

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों ने किए पं. उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन बुरहानपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित की। जिला कार्यालय अटल कुंज पर पं. दीनदयालजी के तेल चित्र

On: February 11, 2024 8:41 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित की। जिला कार्यालय अटल कुंज पर पं. दीनदयालजी के तेल चित्र पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने जयघोष के नारे लगाये।
Sadaiv Newsसांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पं. दीनदयाल जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्यायजी ने जनसंघ की स्थापना से लेकर जीवन की अंतिम सांस तक लगातार अपने पूरे जीवन को यज्ञ में आहूत की तरह समाहित करते हुए देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए राजनीति का एक नया दर्शन दिया, जिसे दुनिया एकात्म मानव दर्शन के नाम से जानती है। जिसका मूल भाव गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए और उन्हें मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति हो। ऐसे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को लेकर डबल इंजन की सरकार के साथ चलने को तत्पर है।
Sadaiv Newsप्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी के श्रद्धा और आदर्श के केंद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा दर्शन दिया, जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार को प्रतिपादित करने का काम कर रहे हैं। पं. उपाध्याय जी ने जो विचार दिया उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर गरीब का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार कर रही हैं। भाजपा लगातार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर कार्य कर रही है।
Sadaiv Newsभाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि 1951 में भारतीय जनसंघ की रखी थी। नींव जाने-माने विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। आज पूरा देश 11 फरवरी को पुण्यतिथि मना रहा है। श्री माने ने कहा कि भाजपा के संस्थापक श्रध्देय पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि का श्री गणेश किया और एक ही दिन मे 5 लाख रु का एकत्रित किये गए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल, अधिवक्ता ज्ञानेश्वर मोरे, वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर, कैलाश पारीख, संजय सहगल, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, पिंटू जाधव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चिंतामन महाजन ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गावडे ने माना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser