राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस की कड़ी मेहनत: पिछले साल की तुलना में इस साल हर अपराध में आई कमी 

एसपी पाटीदार बोले- अपराधों में 25 से 30 फीसदी की कमी आई बुरहानपुर। 2024 विदा होने वाला है। नए साल का सभी को इंतजार है। इसी बीच पुलिस ने अपना सालभर का डाटा प्रस्तुत किया है जिसमें चाहे लॉयन आर्डर हो या चुनाव, त्योहार हर जगह पुलिस ने इस साल बेहतर तरीके से

On: December 30, 2024 8:39 PM
Follow Us:
  • एसपी पाटीदार बोले- अपराधों में 25 से 30 फीसदी की कमी आई

बुरहानपुर। 2024 विदा होने वाला है। नए साल का सभी को इंतजार है। इसी बीच पुलिस ने अपना सालभर का डाटा प्रस्तुत किया है जिसमें चाहे लॉयन आर्डर हो या चुनाव, त्योहार हर जगह पुलिस ने इस साल बेहतर तरीके से काम किया है। सिर्फ 5 साधारण चोरियों को छोड़ दिया जाए तो हर स्तर पर पुलिस ने अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है। पिछले साल 2023 में 34 चोरियां हुई थी। इस साल 39 साधारण चोरियां हुई। इसके अलावा पुलिस ने हर अपराध को कम करने में खासी मेहनत की है। यही वजह है कि जिले में इस साल करीब 25 से 30 फीसदी अपराध में कमी आई है।
जिले में हुए कुल अपराधों को देखा जाए तो साल 2022 में जहां कुल अपराध 6414 दर्ज हुए थे तो वहीं 2023 में यह 6183 थे, लेकिन इस साल 2024 में 4338 अपराध दर्ज हुए। इसे लेकर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सोमवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान एएसपी अंतर सिंह कनेश भी मौजूद थे। एसपी पाटीदार ने कहा- पुलिसिंग के हिसाब से यह साल काफी अच्छा रहा। सालभर में होने वाले त्योहारों गणेशोत्सव, बालाजी मेला सहित अन्य सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इसी बीच लोकसभा चुनाव भी आए। वन अतिक्रमण बड़ा चैलेंज रहा जिसे हमने नियंत्रण में रखा। इस साल अपराध में कमी 25 से 30 फीसदी कमी आई।
Sadaiv Newsहत्या, महिला अपराध, एट्रोसिटी एक्ट के मामलों में आई कमी
एसपी ने बताया हत्या, महिला अपराध, एट्रोसिटी एक्ट के मामलों में कमी आई। अपहरण के 103 केसेस में से काफी में बरामदगी हुई जबकिं 9 मामलों में कार्रवाई जारी है जो हाल ही के हैं। वाहन दुर्घटना के साथ ही इसमें होने वाली मौतों में जागरूकता के कारण कमी आई। मृतकों की संख्या 10 कम हुई। जबकि हर साल बढ़ती थी। चालानी कार्रवाई की जबकि एनएसए की कार्रवाई काफी अधिक की है। सिकलीगरों के अलावा अन्य स्थानीय बाहरी, आरोपियों से अवैध हथियार जब्त किए गए। गोवंश अपराधों में कार्रवाई के लिए एक्टि रहे। हत्या के पुराने केस ट्रेस किए। महिला जागरूकता को लेकर काम किया। ट्रैफिक व्यवस्था, चोरी, वाहन चोरी में कमी आई। लूट के दो मामले पिछले साल थे। इस साल भी दो मामले थे जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई की।
Sadaiv Newsयह भी किया गया
– शिकारपुरा मं पॉक्सो एक्ट मामले का 24 घंटे में खुलासा। खकनार में अंधे कत्ल का 8 घंटे में खुलासा।
– नेपानगर में डकैती के मामले का खुलासा। 4 आरोपियों को पकड़ा। शाहपुर में लूट की वारदात ट्रेस की।
– साइबर सेल ने 18 लाख के 113 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए।
– सिकलीगरों पर कार्रवाई 21 केस बनाए। 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 144 फायर आर्म्स और हथियार बनाने की सामग्री 22.94 लाख जब्त की। गोवंश तस्करी पर कार्रवाई की। 40 प्रकरण में 71 आरोपियों को पकड़ा 291 गोवंश जब्त किए। 2 आरोपी जिला बदर 4 पर एनएसए की कार्रवाई।

31 दिसंबर को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी
– 500 सीसीटीवी के अलावा हर जगह नजर आएगी पुलिस
– एसपी बोले- पेट्रोलिंग होगी, ब्रिथ एनालाइजर से जांच भी करेंगे
बुरहानपुर। 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न शांतिपूर्ण ढंग से मने इसलिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर ली है। 500 सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखेगी। पेट्रोलिंग पार्टियों लगातार गश्त करेगी। ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जाएगी।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया नए साल के जश्न के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आए इसलिए आमजन से अपील की गई है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से नए साल का जश्न मनाएं। इसे लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पेट्रोलिंग पार्टिंयां हर गतिविधि पर नजर रखेगी। ब्रिथ एनालाइजर से ष्शहर में विभिन्न स्पॉट पर वाहन चालकों की जंच करेगी। जहां जहां जश्न मनाया जाता है वहां भी पुलिस ने पहुंचकर समझाईश दी है। ढाबा संचालकों को भी हिदायत दी गई है। हाईवे के ढाबे, अहातों पर भी ताकीद कर दी गई है कि नए साल पर कोई हुड़दंग न हो इसका ध्यान रखें। अवैध शराब को लेकर भी पुलिस अलर्ट पर है। नए साल पर एक्सीडेंट न हो इसलिए चेंकिंग की जाएगी। 500 सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser