राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ELECTION 2024- हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़कर 400 पार के लक्ष्य को साकार करें -डॉ. माने 

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन बुरहानपुर। यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। भाजपा 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारत विश्व गुरू तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत

On: April 25, 2024 3:35 PM
Follow Us:
  • भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन

बुरहानपुर। यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। भाजपा 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारत विश्व गुरू तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने और नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर वहां भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। नरेन्द्र मोदी जी ने कई ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी कई ऐतिहासिक कार्य करने हैं, जिसके लिए इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 और भाजपा गठबंधन को 400 से अधिक लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह बात भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज पर आयोजित सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कही। श्री माने ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को प्रचंड मतों से विजय बनाने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्रॉफ, बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी रामदास शिवहरे, संयोजक अतुल पटेल ने भी मार्गदर्शन दिया। डॉ. श्री माने ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ नारा दिया
लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्रॉफ ने कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां अनर्गल आरोप लगाती रहती हैं। कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ नारा दिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति दिलाई है, जिसमें मध्यप्रदेश के भी करीब 2.5 करोड़ लोग शामिल हैं। श्री श्रॉफ ने पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव में जुटने का आव्हान किया। बुरहानपुर जिले से भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जीताने का संकल्प दिलाया।
नव मतदाताओं को विपक्षी पार्टियों की वास्तविकता पता होनी चाहिए
बुरहानपुर विधानसभा संयोजक अतुल पटेल ने कहा कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए कोई कार्य नहीं किया, सिर्फ रोड़े अटकाने का कार्य किया है। कार सेवकों और राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाली समाजवादी पार्टी को कांग्रेस पार्टी समर्थन कर रही है। यह बात युवाओं को पता होनी चाहिए। जो पहली बार मतदाता बने हैं, उन्हें कांग्रेस के कारनामे पता नहीं हैं, इसलिए युवाओं को कांग्रेस के काले कारनामे पता होना चाहिए। नवमतदाता मतदान करने से पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल परिवारवादी, भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टियों का काला चिट्ठा जरूर पता करें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चिंतामन महाजन सहित समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं सभी के प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser