राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हनुमान मंदिर की ज़मीन पर कब्ज़ा, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तय

हिन्दू महासभा ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन बुरहानपुर। सदियों पुराने मंदिर की ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर बुरहानपुर जिले के ग्राम ऐमागिर्द में विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने

On: June 3, 2025 4:09 PM
Follow Us:
Burhanpur Hanuman Mandir Land Encroachment Photo
  • हिन्दू महासभा ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

बुरहानपुर। सदियों पुराने मंदिर की ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर बुरहानपुर जिले के ग्राम ऐमागिर्द में विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।
Sadaiv Newsदरअसल ग्राम ऐमागिर्द के खसरा नंबर 494 रकबा 1.37 एकड़ यानी 0.555 हेक्टेयर भूमि पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर परिसर के चारों ओर खाली ज़मीन होने के कारण वर्षों से स्थानीय श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। लेकिन अब कुछ लोगों ने इस पवित्र भूमि पर कब्ज़ा कर टीन की दुकानें खड़ी कर दी हैं। इससे न केवल मंदिर की गरिमा को ठेस पहुँची है, बल्कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस लगी है।
रिकॉर्ड में भी मंदिर की पुष्टि, फिर कैसे हुआ अतिक्रमण?
Sadaiv Newsअखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद मेहता ने बताया कि अतीत में खसरे के कॉलम नंबर 12 से मंदिर का नाम हटवा दिया गया था, लेकिन संगठन की शिकायत पर 1972-73 के राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर भौतिक सत्यापन कर मंदिर का नाम दोबारा दर्ज कराया गया। श्री मेहता ने कहा – जब नक्शे में मंदिर का अस्तित्व साफ दिखाई दे रहा है, तो प्रशासन ने अब तक अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया?
कार्रवाई का दिया भरोसा
ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि मंदिर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने साफ कहा – अगर प्रशासन चुप बैठा रहा, तो हम सड़क पर उतरेंगे। यह सिर्फ मंदिर का नहीं, आस्था का मामला है। डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। एसडीएम और तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देते समय हिन्दू महासभा के दिनेश सुगंधी, ओम आज़ाद, डॉ. आनंद दीक्षित, इंदजीत सोनी, बाल्या महाराज, आंनद मेहता, आंनद विश्कर्मा, ओम सिंह, मुकेश डालमिया, युवा अध्यक्ष गोकुल महाजन, संजय पाटिल, शैलेष निभोरे, आंनद जामोदे, किशोर भाई, मुकेश दूंवानी, संजीव गड़े, ईश्वर मोरे साथ मे महिला जिलाध्यक्ष दीपा अठवाल, युवा अध्यक्ष रीना पाटिल, मनीषा, सुजाता, सुषमा सहित अन्य माता और बहने मौजूद थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser