राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आईजी का दौरा: अवैध हथियार और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

अवैध हथियार तस्करी और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान नवीन आड़े की रिपोर्ट खकनार। बुरहानपुर जिले में आईजी अनुराग ने सोमवार रात खकनार पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस स्टेशन के रजिस्टरों, मालखाने, हवालात, और महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की विस्तार से जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड्स और परिसर की

On: November 26, 2024 12:48 PM
Follow Us:
  • अवैध हथियार तस्करी और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

नवीन आड़े की रिपोर्ट
खकनार। बुरहानपुर जिले में आईजी अनुराग ने सोमवार रात खकनार पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस स्टेशन के रजिस्टरों, मालखाने, हवालात, और महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की विस्तार से जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड्स और परिसर की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
Sadaiv Newsअवैध हथियार और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
आईजी ने अवैध हथियारों के निर्माता और तस्करों पर कड़ी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। थाना क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा और निर्देश
महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करना और उन्हें थाने में निडर और सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना। महिलाओं की समस्याओं का समाधान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किए जाने पर जोर दिया। महिला शिकायतकर्ताओं को मित्रवत और सहज वातावरण प्रदान करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए वॉल पेंटिंग और स्लोगन
थाने की दीवारों पर वॉल पेंटिंग कर साइबर पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1930 प्रदर्शित किया गया। गुड टच-बेड टच, स्वच्छता, और पुलिस अभियानों जैसे अभिमन्यु अभियान पर स्लोगन लगाए गए। आईजी ने खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे जागरूकता प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
समयबद्ध शिकायत निवारण और मित्रवत व्यवहार
आईजी अनुराग ने थाना प्रभारी और एसडीपीओ को जन शिकायतों को समय पर निपटाने और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही खकनार थाने अंतर्गत कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और एक्टिव अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क दुर्घटना और भूमि विवादों जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser