Homeमध्यप्रदेशबुरहानपुर जिले की सेहत सुधारें वन अफसर-कर्मी,...

बुरहानपुर जिले की सेहत सुधारें वन अफसर-कर्मी, सीसीएफ ने की जंगल में गश्ती

2022 में नावरा रेंज में बड़े पैमाने पर कटा था जंगल, वन विभाग ने कराया था पौधारोपण, स्थिति जांचने आए खंडवा सीसीएफ  बुरहानपुर। अक्टूबर 2022 और इससे पहले बुरहानपुर जिले की नावरा रेंज में अतिक्रमणकारियों ने जमकर तबाही मचा रखी थी। बड़े पैमाने पर न सिर्फ वन कटाई की गई थी, बल्कि वनकर्मियों, ग्रामीणों पर […]

  • 2022 में नावरा रेंज में बड़े पैमाने पर कटा था जंगल, वन विभाग ने कराया था पौधारोपण, स्थिति जांचने आए खंडवा सीसीएफ 

बुरहानपुर। अक्टूबर 2022 और इससे पहले बुरहानपुर जिले की नावरा रेंज में अतिक्रमणकारियों ने जमकर तबाही मचा रखी थी। बड़े पैमाने पर न सिर्फ वन कटाई की गई थी, बल्कि वनकर्मियों, ग्रामीणों पर भी कईं बार हमले हुए थे। जिला प्रशासन, पुलिस और विभाग ने अभियान चलाकर यहां से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा था। करीब एक हजार से ज्याद अवैध टपरियां जमींदोज की गई थी। इसके बाद यहाँ बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया था। साथ ही एक वॉच टॉवर भी स्थापित किया गया था। शुक्रवार को खंडवा सीसीएफ इस क्षेत्र के भ्रमण के लिए आए। उन्होंने पौधारोपण, वॉच टॉवर का निरीक्षण कर घाघरला में वनकर्मियों की वर्कशॉप को संबोधित किया। अफसर, कर्मियों से कहा गया कि वह बुरहानपुर जिले के वनों की सेहत सुधारें।
कूप कटाई का प्रेजेंटेशन, पेड़ कटवाकर बताई प्रक्रिया
वन विभाग द्वारा विभागीय प्रक्रिया के तहत चुनिंदा पेड़ों की कटाई आवश्यकता के अनुसार कराई जाती है। इसका मौके पर प्रेजेंटेशन एक पेड़ कटवाकर दिया गया। कर्मचारियों ने आरी पेड़ काटकर बताया कि किस तरह की सावधानियां इस दौरान रखी जाना जरूरी है। इसकी विस्तार से जानकारी वन मंडल उत्पादन खंडवा के एसडीओ अंशज प्रताप भदौरिया ने दी। उन्होंने बताया कूप विदोहन प्रक्रिया, रिकार्ड संधारण, कटाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बार में बताया।
सीवल, साईंखेड़ा में हुई थी सबसे अधिक कटाई
अक्टूबर 2022 में सीवल, सांईखेड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक वन कटाई हुई थी। यहां दिन रात पेड़ कटते थे, लेकिन अमला कुछ नहीं कर पाता था। बाद में अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर 150 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया था। साथ ही वॉच टॉवर भी स्थापित कर यहां हर समय जंगल पर नजर रखी जा रही है। इसका निरीक्षण खंडवा सीसीएफ ने कर घाघरला पहुंचकर कूप कटाई वर्कशॉप में संबोधन दिया। उन्होंने अमले को सैद्धांतिक और प्रेक्टिकल तौर पर प्रशिक्षित किया। साथ ही वन विभाग की पहले के सालों की वन प्रबंधन की स्थितियों से अवगत कराय। इस दौरान प्रभारी डीएफओ राकेश डामोर, एसडीओ नेपानगर विक्रम सुलिया, एसडीओ बुरहानपुर अजय सागर, वन मंडल उत्पादन खंडवा के एसडीओ अंशज प्रताप भदौरिया, नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन, नेपानगर रेंजर श्रीराम पांडेय, धूलकोट-असीरगढ़ रेंजर तरूण अनिया, बुरहानपुर रेंजर आदि मौजूद थे।
और इधर….।
नावरा रेंज में अब वनकर्मी बंदूकों के साथ कर रहे गश्ती
नावरा रेंज में अब वनकर्मी बंदूकों के साथ वनों की गश्ती कर रहे हैं। गौरतलब है कि 28 नवंबर 2022 को नावरा रेंज की बाकड़ी वन चौकी से अतिक्रमणकारी 17 बंदूकें, कारतूस सहित अन्य सामग्री लूटकर ले गए थे। ढाई साल बाद यह सामग्री वन विभाग को वापस मिल पाई है। इसके साथ ही अब क्षेत्र में बंदूकों के साथ गश्ती शुरू हो गई है। इससे पहले वनकर्मी बंदूकें नहीं होने पर लाठी, डंडों के सहारे वन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles