Homeमध्यप्रदेशखकनार में मानव तस्करी का आरोपी इम्तियाज...

खकनार में मानव तस्करी का आरोपी इम्तियाज गिरफ्तार

डेढ़ साल के मासूम को बनाया था निशाना, बाइक-मोबाइल जब्त बुरहानपुर/खकनार। जिले में मानव दुर्व्यापार जैसे गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज पिता अली अख्तर (उम्र 44, निवासी देडतलाई) को खकनार पुलिस ने 14 जुलाई को पुख्ता सूचना के आधार पर खकनार बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना […]

  • डेढ़ साल के मासूम को बनाया था निशाना, बाइक-मोबाइल जब्त

बुरहानपुर/खकनार। जिले में मानव दुर्व्यापार जैसे गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज पिता अली अख्तर (उम्र 44, निवासी देडतलाई) को खकनार पुलिस ने 14 जुलाई को पुख्ता सूचना के आधार पर खकनार बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
दरअसल यह मामला 15 जून 2025 को ग्राम देडतलाई का है, जहां एक आदिवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी इम्तियाज और उसके साथी कलीम ने कपट और लालच देकर उसके डेढ़ साल के बेटे को काम और पैसे का झांसा देकर शोषण के लिए ले जाया। इस आधार पर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 289/2025 दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 143(4) बी.एन.एस., धारा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ। पुलिस ने 16 जून को आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इम्तियाज तब से फरार चल रहा था।
सूचना मिली, टीम बनी और घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के आदेश और एएसपी अंतरसिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को खबर मिली कि आरोपी इम्तियाज खकनार बाजार में दिखाई देने वाला है। उन्होंने तत्काल उनि बी.एल. मंडलोई की अगुआई में टीम गठित की, जो मौके पर पहुंची और पांगरी फाटे से आरोपी को भागते समय धरदबोचा। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल (कीमत 30,000) और मोबाइल फोन (कीमत 8,000) जब्त किया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
इम्तियाज ने पूछताछ में मानव दुर्व्यापार में भूमिका स्वीकार की। गौरतलब है कि इस मामले से पहले भी इम्तियाज के खिलाफ थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 502/2021 दर्ज है, जिसमें धारा 120बी, 406, 409, 420, 467, 468, 471 IPC के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले चल रहे हैं।
जिन्होंने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में खकनार पुलिस की टीम का संयोजन व साहसिक कदम सराहनीय रहा। जिनकी विशेष भूमिका निरीक्षक अभिषेक जाधव, उप निरीक्षक बी.एल. मंडलोई, शंकर लोने, सउनि जगदीश मंशुरे, प्रआर सतीष सूर्यवंशी, शिवनारायण पाल, आरक्षक जय मालवीय, आयुष पटेल, सुनिल धुर्वे, जितेंद्र चौहान, सबल देवड़ा, विजेंद्र देवल्ये की रही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles