राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लोहार मंडी में खूनी संघर्ष- मस्जिद कमेटी के विवाद में चले पत्थर, दो पक्ष के 13 लोग हुए घायल

गुजरीवाली मस्जिद कमेटी में बनी है नई बॉडी, एक माह पहले से चल रहा विवाद काउंटर केस दर्ज कर पुलिस ने मामला जांच में लिया बुरहानपुर। लोहार मंडी स्थित गुजरीवाला मस्जिद कमेटी को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान मस्जिद के बाहर कुछ दूरी पर लठ्ठ, सरिये,

On: April 4, 2025 8:17 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। लोहार मंडी स्थित गुजरीवाला मस्जिद कमेटी को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान मस्जिद के बाहर कुछ दूरी पर लठ्ठ, सरिये, पत्थर से हमला किया गया। दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।
विवाद का प्रमुख कारण मस्जिद की कमेटी की बॉडी है। यहां नई कमेटी बनी है। एक ही वर्ग के दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से टकराव की स्थिति है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विवाद हुआ। पत्थर से हमला, लठ्ठ, सरिये से मारपीट की बात सामने आई। इसमें दोनों पक्ष के 13 लोग घायल हैं।
Sadaiv Newsरमजाज के आठ दिन पहले शुरू हुआ विवाद
घायल मोहम्मद रफीक छोटे साहब ने बताया हमन पर लठ्ठए सरिये पत्थर से हमला किया गया। यह विवाद रमजान माह के आठ दिन पहले से चल रहा है। दूसरा पक्ष मनमानी कर रहा है। नई बॉडी बनाई थी। शुक्रवार दोपहर मस्जिद से नमाज पढ़कर गए और कुछ दूरी पर अचानक हमला हो गया। घायल मोहम्मद साजिद ने कहा मैं घर से बाहर निकला तो मुझ पर भी हमला हुआ। घायल मोहम्मद नफीस ने कहा मस्जिद कमेटी का विवाद है।
यह है विवाद का कारण
दरअसल मस्जिद में नई बॉडी बनी है। यहां नई बॉडी के पदाधिकारियों ने संभल से इमाम साहब को नमाज पढ़ाने के लिए बुलाया, लेकिन स्थानीय स्तर पर ही अन्य लोग होने से दूसरे पक्ष ने कहा कि यहां भी लोग हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था जो आगे चलकर खूनी संघर्ष में बदल गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज नए इमाम साहब से पढ़वाई गई। इसके बाद जब नमाज पढ़कर सभी बाहर आ गए तो कुछ दूरी पर हमला हो गया। बाद में दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए जिसमें 13 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
वर्जन-
मामला जांच में लिया, सख्त कार्रवाई करेंगे
लोहार मंडी में गुजरी वाली मस्जिद कमेटी को लेकर विवाद हुआ। इसमें 12 से 13 लोग घायल हैं। जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। जो भी पुलिस कार्रवाई बनती है कार्रवाई करेंगे।
– शैलेष पाल, प्रधान आरक्षक गणपति नाका थाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser