राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: गीता के श्लोक जीवन के हर पहलू को सिखाने में सक्षम -चिटनिस

कर्म योग पर सामूहिक पाठ और प्रेरणादायक संदेश बुरहानपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानन्द गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में नगर निगम द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ और गीता की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विधायक अर्चना चिटनिस,

On: December 11, 2024 7:54 PM
Follow Us:
  • कर्म योग पर सामूहिक पाठ और प्रेरणादायक संदेश

बुरहानपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानन्द गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में नगर निगम द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ और गीता की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विधायक अर्चना चिटनिस, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, और निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Sadaiv Newsगुरुकुल स्कूल खड़कोद के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गीता के श्लोकों का पाठ किया। लगभग 35 बच्चों ने सुबह 11 बजे ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ प्रारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया।
गीता की महत्ता पर वक्तव्य
विधायक अर्चना चिटनिस ने अपने भाषण में गीता को विश्व की सबसे सुंदर और प्रेरणादायक पुस्तक बताया। उन्होंने कहा गीता के 700 श्लोक जीवन के हर पहलू को सिखाने में सक्षम हैं। यह पुस्तक कर्तव्य, धर्म, और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को गहराई से समझाती है।
गीता मार्गदर्शन देती है
स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर शिव ओम मिश्रा ने गीता को चार वेदों, 18 पुराणों और 64 कलाओं का निचोड़ बताया। उन्होंने कहा, “दुनिया में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली धार्मिक पुस्तक गीता है। यह जीवन को सार्थक बनाने का मार्गदर्शन देती है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, गुरुकुल स्कूल, बुरहानपुर पब्लिक स्कूल, और सेवा सदन स्कूल के छात्र, अध्यापक, और कई समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन संजय गुप्ता ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser