राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अनपढ़ महिलाओं के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनियां कर रही धोखा 

महिला समूह पर कर्ज वितरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, कांग्रेस नेताओं के साथ अफसरों को सौंपा ज्ञापन BURHANPUR। जिले में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनिया पहले समूह लोन के नाम पर महिलाओं को बहकाती है और फिर जब कर्ज चढ़ने पर अनपढ़ महिलाएं ब्याज

On: July 16, 2024 8:09 PM
Follow Us:

BURHANPUR। जिले में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनिया पहले समूह लोन के नाम पर महिलाओं को बहकाती है और फिर जब कर्ज चढ़ने पर अनपढ़ महिलाएं ब्याज और कर्ज अदा नहीं कर पाती तो उन्हें परेशान किया जाता है। यहां तक की उनके साथ अभद्र व्यवहार तक किया जाता है। इससे आहत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंची। महिलाएं यहां कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंची थीं।
Sadaiv Newsमहिलाओं ने माइक्रो फाइनेंस की महिला समूह पर कर्ज वितरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसे लेकर काफी संख्या में महिलाएं मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं के साथ संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव को ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त कलेक्टर ने मामले की जाच कराने की बात कही।
पावरलूम की स्थिति ठीक नहीं इसलिए नहीं भर पा रहे कर्ज
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ सालों से पावरलूम उद्योग की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में कुछ महिलाओं को समूह लोन के माध्यम से कर्ज के जाल में फंसा लिया गया। महिलाओं ने कहा हमने फाइनेंस कंपनियों और क्षेत्रीय बैंकों से समूह के माध्यम से लोन लिया है। कर्ज अदा न करने पर फाइनेंस कंपनी और बैंकों के वसूली अधिकारी अभद्रता करते हैं। अवैध ब्याज वसूला जाता है। महिलाओं के कम पढ़ी लिखी होने का फायदा उठाया जाता है। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की। महिलाएं यहां कांग्रेस नेताओं के साथ अफसरों को ज्ञापन देने पहुंची थी।
कर्ज की अदायगी नहीं करने देगे, अभद्र व्यवहार बंद करें
इसे लेकर कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने कहा-एक तरफ सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही जाती है, तो वहीं दूसरी ओर उनके साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है। अगर इसी तरह महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ तो हम बैंक, माइक्रो फाइनेंस कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। समूह से पैसा देना बंद करवा देंगे।
शिकायत मिली, जांच कराएंगे
– आज कुछ महिलाओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसे सीएम तक भेज दिया जाएगा। साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी। स्थानीय स्तर पर जो कार्रवाई हो सकती है वह करेंगे।
– अशोक कुमार जाधव, संयुक्त कलेक्टर बुरहानपुर

और इधर……

पीड़ित पिता ने कहा मेरे बेटे, बहु ने मकान छीन लिया 

Sadaiv NewsBURHANPUR। जनसुनवाई में जिलेभर से लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। इसमें एक शिकायत बेटे, बहु से पीड़ित एक बुजुर्ग की भी सामने आई। दरअसल मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक पीड़ित पिता चांद खां 82 निवासी आजाद नगर ने शिकायत में कहा-मेरे बेटे सलीम खां ने मुझे और मेरी निःशक्त पत्नी से छल कपट कर सर्विस का पैसा ले लिया। उन्होंने बताया मैं मूलतः राजस्थान का रहने वाला हूं। वहीं राज्य परिवहन निगम में सर्विस करता था। सेवानिवृत्त होकर मैं और मेरी लकवाग्रस्त पत्नी जैसे तैसे जीवन गुजार रहे है। मेरी दो बेटी एक बेटा सलीम है। मैं अपनी बेटी के यहां आजाद नगर में रह रहा हूं। 2004 में रिटायर्ड हुआ तब अजमेर में मकान खरीदा। उस समय बेटे ने रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। 14 साल उसी मकान में रहने के बाद पनवेल मुंबई चला गया। बाद में मुझे मेरी पत्नी को बहलाकर फुसलाकर मुंबई ले गया। बाद में आपसी विवाद होने पर मैं अपनी बेटी के यहां चला गया। तब मेरी पत्नी को भी वहां ले आया। बाद में हमने घर की चाबी मांगी तो कहा राजस्थान का मकान 12 लाख रूपए में बेच दिया है। अब वह बुरहानपुर में आकर रह रहा है। अफसरों ने शिकायत सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser