राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर में जलजमाव की एक बूंद भी नहीं दिखनी चाहिए…!

महापौर माधुरी पटेल का अधिकारियों को दो टूक निर्देश मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी हो बुरहानपुर। शहर में बारिश का मौसम सिर पर है, लेकिन इस बार बुरहानपुर जलजमाव से कराहे नहीं – यह बात महापौर माधुरी अतुल पटेल ने नगर निगम के अधिकारियों को साफ-साफ शब्दों में कह दी है।

On: May 28, 2025 8:34 PM
Follow Us:
महापौर बुरहानपुर समीक्षा बैठक जलजमाव निर्देश

बुरहानपुर। शहर में बारिश का मौसम सिर पर है, लेकिन इस बार बुरहानपुर जलजमाव से कराहे नहीं – यह बात महापौर माधुरी अतुल पटेल ने नगर निगम के अधिकारियों को साफ-साफ शब्दों में कह दी है।
बुधवार को एमआईसी हॉल में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने आगामी बरसात को लेकर निगम के सभी विभागीय प्रमुखों को सख्त चेतावनी दी –शहर की एक भी गली में पानी नहीं भरना चाहिए, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी।
Sadaiv Newsमहापौर ने राजपुरा, संजय नगर, रुईकर वार्ड, कड़वीसा, सिंधीपुरा, पांडारोल, सिंधी बस्ती, नेहरू मोंटेसरी जैसे प्रमुख नालों का नाम लेते हुए निर्देश दिए कि हर नाले की सफाई मानसून शुरू होने से पहले पूरी की जाए, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके और नागरिकों को राहत मिले।
हर वार्ड में निरीक्षण, अब होगी ज़मीनी कार्रवाई
पूर्व महापौर अतुल पटेल भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में पिछले वर्ष दूषित जलप्रदाय के चलते डायरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप फैला था। इस बार कोई लापरवाही नहीं चलेगी। महापौर ने निर्देश दिए कि अधिकारी हर वार्ड का दौरा करें, पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता जांचें और खराब पाइपलाइनों को तुरंत ठीक करें।
बाढ़ प्रबंधन प्लान तैयार, घाटों पर होंगे राहत केंद्र
ताप्ती नदी में अचानक पानी बढ़ने पर किनारों पर बसे नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सतियारा घाट, राजघाट, खाटू घाट, नागझिरी घाट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में राहत केंद्र बनाए जाएंगे।
सभी धर्मशालाओं, स्कूलों का निरीक्षण कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर सख्ती
महापौर माधुरी पटेल ने कहा कि जिन लाभार्थियों ने मकान निर्माण के लिए राशि ली, लेकिन निर्माण नहीं कराया –उनसे तुरंत राशि वसूलें या फिर संपत्ति कुर्क कर कानूनी कार्रवाई करें। निगम अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में जो भी जर्जर, खतरनाक इमारतें हैं, उन्हें चिन्हित कर गिराने की कार्रवाई करें।
महापौर ने दो टूक कहा, अगर बारिश में कोई हादसा हुआ, तो संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।
निर्माण सामग्रियों पर सख्ती – रोड पर सामग्री डालने पर नोटिस
सड़क पर मटेरियल फैलाने वालों को अब नोटिस मिलेगा। आपका मकान बने, लेकिन शहर नहीं बिगड़े, यह संदेश देते हुए महापौर ने निगम इंजीनियरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्मशान घाटों पर भी सुध ली जाएगी
शहर के सभी श्मशान घाटों पर एप्रोच रोड, टॉयलेट, लाइट, पीने का पानी और बैठने की व्यवस्था जल्द पूरी की जाएगी। महापौर माधुरी पटेल ने कहा- यह केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर की संवेदनशीलता से जुड़ा विषय है।
बैठक में ये रहे मौजूद
पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, प्रेम कुमार साहू, संदीप तिवारी, शशिकांत पवित्र, हरीश मोरे, गणेश पाटिल, श्याम श्रीवास्तव सहित निगम इंजीनियर और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser