राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अब भोपाल से जारी होगा जिलाध्यक्ष का नाम, कार्यकर्ताओं का मन भांप गए शर्माजी

शाम तक भी नहीं हुई बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पद की घोषणा, कहा-इसे देरी मत मानिए, आपसी सहमति, रायशुमारी से तय किया गया है नाम बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा अब भोपाल से होगी। सोमवार को कयास लगाए जा रहे थे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विधायक आशीष शर्मा जिलाध्यक्ष

On: January 13, 2025 8:29 PM
Follow Us:
  • शाम तक भी नहीं हुई बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पद की घोषणा, कहा-इसे देरी मत मानिए, आपसी सहमति, रायशुमारी से तय किया गया है नाम

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा अब भोपाल से होगी। सोमवार को कयास लगाए जा रहे थे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विधायक आशीष शर्मा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जबकि श्री शर्मा ने कहा था कि शाम तक घोषणा हो जाएगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही भोपाल से नाम की घोषणा होगी। श्री शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि पार्टी जिसे भी जिलाध्यक्ष बनाएगी हमें उसे स्वीकार करना है। दरअसल वह यहां कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का मन भांपने आए थे। घोषणा के बाद किसी तरह का कोई असंतोष न उपजे इसलिए यह कवायद की गई।
दरअसल सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा बुरहानपुर आए। उन्होंने शाम तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्री शर्मा ने बताया भाजपा संगठन प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर रहा है। एक दिन पहले विदिशा और उज्जैन के जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई। उन्होंने कहा-देरी का कोई कारण नहीं है। आपसी सहमति, रायशुमारी से जिलाध्यक्ष का चयन किया गया है। पार्टी के कईं कार्यक्रम चल रहे हैं तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं। इसे देरी मत मानिए, जितने अच्छे कार्यकर्ता का चयन हम कर सकते हैं वह कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस भ्रम खड़े करने की कोशिश कर रही है। इसलिए ऐसे कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है जो आने वाले समय में प्रदेश और देश में फिर भाजपा की सरकार बनाने में ताकत से जुटे। एक प्रक्रिया के तहत पार्टी के लिए कार्यकर्ता काम करते हैं।
मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत
सोमवार दोपहर 12 बजे आशीष शर्मा ने भाजपा कार्यलय में कुछ समय पहले ही चुने गए मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा संगठन ने जो काम दिए हैं वह काम हमें करना है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडल कार्यकारिणी बनाना है। संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 11 जनवरी से शुरू किया गया है जो 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, डॉ मनोज माने, राहुल जाधव, कैलाश पारीक, चिंतामन महाजन सहित अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।
संविधान गौरव दिवस को लेकर की चर्चा
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संविधान गौरव अभियान और मन की बात पर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा ने कहा. संगठन पर्व 2024 का तीसरा चरण संपन्न हो चुका है। भाजपा ने संविधान गौरव अभियान की शुरुआत की है। सभी मंडल अध्यक्ष डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी और संविधान को जन जन तक पहुंचाना है। अनुसूचित जाति वर्ग की बस्तियों में पहुंचकर संविधान का प्रचार.प्रसार करना है। इस माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम तीसरे रविवार यानी 19 जनवरी को प्रसारित होना है। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को एकजुट कर मन की बात कार्यक्रम दिखाएंगे। इसको लेकर सभी अपने.अपने स्तर पर तैयारी कर लेंगे।
अंबेडकर जी का संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा 11 जनवरी से संविधान गौरव अभियान की शुरुआत हो चुकी है। 25 जनवरी तक संगठन का हर कार्यकर्ता डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संदेश और संविधान की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाएगा। बैठक से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संगठन पर्व 2024 संपन्न कराने के लिए सहयोग के लिए सह निर्वाचन अधिकारी कैलाश पारीक, सह निर्वाचन अधिकारी अरुण पाटिल, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, राहुल जाधव, सुभानसिंह सोलंकी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, सह निर्वाचन अधिकारी कैलाश पारीक, सह निर्वाचन अधिकारी अरुण पाटिल, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, राहुल जाधव, सुभानसिंह सोलंकी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser