राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ऑपरेशन सिंदूर: सेना ने किया आतंक का खात्मा -सांसद पाटिल

तिरंगा यात्रा में सैनिकों के सम्मान में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा, दिल में जोश बुरहानपुर। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में शनिवार को शहर की फिज़ा देशभक्ति के रंग में रंग गई। शाम 5 बजे से कमल चौक तिराहा से लेकर पांडुमल

On: May 17, 2025 8:35 PM
Follow Us:
  • तिरंगा यात्रा में सैनिकों के सम्मान में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा, दिल में जोश

बुरहानपुर। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में शनिवार को शहर की फिज़ा देशभक्ति के रंग में रंग गई। शाम 5 बजे से कमल चौक तिराहा से लेकर पांडुमल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर गर्व की झलक दिखी। इस यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक, सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। एक ओर बच्चे भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे तो दूसरी ओर महिलाएं तिरंगा लहराते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रही थीं। यह यात्रा गांधी चौक, फव्वारा चौक, प्रकाश टॉकिज, बाई साहब की हवेली होते हुए वापस कमल चौक पर समाप्त हुई।
Sadaiv Newsसेना ने बहनों के सुहाग का लिया बदला
इस अवसर पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा देश की सेना पर हर भारतीय को गर्व है। हमारी बहनों का जो सुहाग आतंकवाद ने छीना था, उसका बदला ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए लिया गया। आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में जवाब देकर सेना ने यह दिखा दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठता। आज देश की जनता तिरंगा लेकर अपने सैनिकों को सलाम कर रही है।
Sadaiv Newsसेना के शौर्य से सिर ऊँचा हुआ
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से न केवल आतंकियों का खात्मा किया, बल्कि भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के ज़रिए हम यह संदेश दे रहे हैं कि देश की सुरक्षा के लिए लड़ने वाले हर सैनिक के साथ पूरा भारत खड़ा है।
Sadaiv Newsयह यात्रा नहीं, देशप्रेम का सैलाब है
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा सेना के पराक्रम को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि देश के लिए प्रेम, समर्पण और गर्व का प्रतीक है। श्री माने ने कहा इस यात्रा ने यह साबित कर दिया कि जब बात भारत माता की हो, तो बुरहानपुर पीछे नहीं हटता। तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, बलिदान और साहस का प्रतीक है। जो सरहद पर खड़े हैं, उनका हौसला हम तिरंगा लहराकर बढ़ाएं – यही इस यात्रा का मूल संदेश है।
Sadaiv Newsआतंक को दिया करारा जवाब
महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने न सिर्फ आतंक को करारा जवाब दिया, बल्कि पूरे देश को एकजुट कर दिया। बुरहानपुर की तिरंगा यात्रा इस बात का प्रमाण है कि हर भारतीय के दिल में सेना के लिए गर्व और सम्मान की भावना दिन-ब-दिन प्रगाढ़ होती जा रही है।
ये रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोंसले, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, दिलीप श्रॉफ, कैलाश पारीख, वीरेन्द्र तिवारी, ईश्वर चौहान, गजेन्द्र पाटिल सहित कई जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, भूतपूर्व सैनिको, शासकीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्कूली बच्चों, युवाओं ने भाग लिया। सभी ने तिरंगा थामकर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान अर्पित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser