राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस स्मृति दिवस- सांसद ने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि

महापौर, पुलिस व जिला प्रशासन सहित नगरवासी हुए शामिल रेणुका पुलिस लाइन में आयोजित किया गया पुलिस स्मृति दिवस बुरहानपुर। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन रेणुका पुलिस लाइन में किया गया। पुलिस स्मृति दिवस

On: October 21, 2024 3:25 PM
Follow Us:

Sadaiv Newsबुरहानपुर। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन रेणुका पुलिस लाइन में किया गया। पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, महापौर माधुरी अतुल पटेल, एसपी देवेंद्र पाटीदार,एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटील, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, सभी थाना प्रभारी सहित पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के सजग प्रहरी और सुरक्षा कवच पुलिसकर्मी जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए, उन्हें सम्मान देते हुए पुलिस फोर्स द्वारा सलामी दी गई।
Sadaiv Newsपुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। पुलिस शहीदों के बलिदान के प्रतीक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन पुष्पेंद्र कापडे द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1959 में इसी दिन 10 सीआरपीएफ के जवानों ने चीन से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser