राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सियासी घमासान- कांग्रेस का इतिहास महिला उत्पीड़न और शोषण से भरा

कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक अर्चना चिटनिस की तीखी प्रतिक्रिया बुरहानपुर। कांग्रेस को अपने महिला विरोधी चरित्र पर ध्यान देना चाहिए और अपने नेताओं की बदजुबानी और बदनियती के लिए सबसे पहले माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के स्मरण में रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं को ‘आइटम’ करते थे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

On: October 14, 2024 8:38 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। कांग्रेस को अपने महिला विरोधी चरित्र पर ध्यान देना चाहिए और अपने नेताओं की बदजुबानी और बदनियती के लिए सबसे पहले माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के स्मरण में रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं को ‘आइटम’ करते थे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ‘टंच माल’ कहते थे। यहीं नहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर कई महिला अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। कांग्रेस नेता स्वयं एक दलित महिला में रस और चाशनी’ ढूंढते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों का यह आचरण है तो अन्य नेता उसका अनुसरण ही करेंगे। इसलिए प्राथमिकता से सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस के महिलाविरोधी चरित्र और आचरण के लिए सर्वप्रथम माफी मांगनी चाहिए।
Sadaiv Newsयह बात विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, बलराज नावानी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, रवि गावड़े, करण प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।
कांग्रेस भ्रमित करने का प्रयास कर रही
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिला उत्पीडन और उनके शोषण की घटनाओं से भरा रहा हो, वो आज महिलाओं के हित की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस नौटंकी विरोध-प्रदर्शन के माध्यम से देश और प्रदेश की माता- बहनों की आंखों में धूल झोंकना चाहती है और उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जो एक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है। जिनका इतिहास महिला उत्पीड़न और शोषण से भरा, वो महिला हित की बात क्यों करेंगे?
कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश और देश में विकास और जनता की खुशहाली को लेकर कोई नीति नहीं है। मुद्दा विहीन विपक्ष जबरन ही किसी ऐसे मुद्दे को तूल देता है, जिससे समाज में वैमनस्यता और अराजकता फैले। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी होने के नाते कांग्रेस के नेताओं को ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए और जनता कल्याण के लिए काम कर रही केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर राज्य सरकार का समर्थन करना चाहिए।
कांग्रेस यह जवाब तो दे
– कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे नजरंदाज करते हुए कहा आप ध्यान भटका रहे है। इसी प्रकार राहुल गांधी 4 जून से रोज सुबह उठकर अयोध्या अयोध्या करते थे। लेकिन, जिस दिन पता चला कि अयोध्या में दलित की 12 साल की बेटी से जिहादी मोइन खान ने बलात्कार किया है, उस दिन से वो एकदम चुप हैं।
– वहीं कटुआ रेप केस-मोहब्बत की दुकान, में नफरत’ आसिफा के गुनाहगारों के समर्थक को कांग्रेस ने टिकट दिया।
– सिरोही राजस्थान-सामूहिक बलात्कार, ब्लैकमेल और बहुत कुछ कांग्रेस नेताओं पर राजस्थान में नौकरी के बदले में 23 महिलाओं का उत्पीडन करने का आरोप।

और इधर…।

कांग्रेस नेता विधायक निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे, की नारेबाजी 

  • विधायक ज्ञापन नहीं लेने आई तो एसडीएम को सौंपा

बुरहानपुर। सोमवार सुबह 11 बजे काफी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के द्वारकापुरी स्थित निवास पहुंचे। यहां वह ज्ञापन देने आए लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन ने बेरीकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद यहां कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। दरअसल प्रदेश में बालिकाओं, महिलाओं के उपर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सोमवार दोपहर काफी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, पदाधिकारी बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। बेरीकेड्स लगा दिए गए। एक कांग्रेस नेत्री हर्षराज देवड़ा विधायक निवास की ओर जाने लगीं तो उन्हें महिला पुलिस ने रोक दिया। इस पर कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
Sadaiv Newsकांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा- मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर हमने यहां ज्ञापन सौंपने आए, लेकिन विधायक ने समय देने के बाद भी हमारा ज्ञापन लेने नहीं आई। उन्होंने कहा- प्रदेश में बालिकाओं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारए दुष्कर्म की घटनाएं, उनकी हत्या से प्रदेश शर्मसार हो रहा है। विधायक अर्चना चिटनिस के स्थान पर बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि समय देने के बाद भी विधायक ने ज्ञापन नहीं लिया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा प्रदेश में महिलाओं, बालिकाओं के साथ जो घटनाएं हो रही है वह शर्मनाक है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हर्ष राज देवड़ा, पूर्व विधायक हमीद काजी, ठा. सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव, अजय रघुवंशी, संजय चौकसे, सलीम कॉटनवाला, कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम, निखिल खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत, अकील औलिया, निगम अध्यक्ष अनीता यादव, गौरी शर्मा, मीनाक्षी महाजन, हंसराज पाटिल, हेमंत पाटील, योजना देवड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser