राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अलौकिक… अद्वितीय दीपों से जगमगाया ताप्ती नदी का राजघाट 

जिलेभर में अयोध्या का उत्सव क्षेत्र में भी मना, जगह जगह प्रभातफेरियां निकाली गई अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सवी माहौल रहा। बुरहानपुर। इस साल दीपावली दो बार आ गई। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जिलेभर में दीपावली जैसा माहौल नजर आया। शाम 7 बजे

On: January 22, 2024 8:33 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। इस साल दीपावली दो बार आ गई। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जिलेभर में दीपावली जैसा माहौल नजर आया। शाम 7 बजे ताप्ती नदी के राजघाट को दीपो से सजाने पर यहां उत्सवी माहौल नजर आया। 1 लाख 8 हज़ार दीपों से ताप्ती नदी का राजघाट जगमगा उठा। विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि जिस प्रकार अयोध्या के सरयु तट को सजाया जाता है उसी प्रकार राजघाट को भी सजाया गया। ताप्ती तट की दूसरी ओर जैनाबाद-जयसिंगपुरा तरफ विशेष साज-सज्जा और आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम का आरंभ ताप्ती तट पर हजारों भक्तों द्वारा दीप सार्वजनिक रूप से जलाए जाकर किया गया। इसी दौरान ख्यातनाम कीर्तनकार और भजन गायक ने मां ताप्ती के तट पर प्रस्तुति दी। जिससे यह शाम भक्तिमय होकर राममयी बन गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम, माता सीता, माता शबरी, लक्ष्मण, हनुमान जी जामवंत एवं जटायु की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल सहित अन्य मौजूद रहे। जिलेभर में अयोध्या का उत्सव क्षेत्र में भी मना। जगह जगह प्रभातफेरियां निकाली गई। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सवी माहौल रहा।
Sadaiv Newsनेपानगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
सोमवार दोपहर सनातन हिन्दू समाज की ओर से नेपानगर के मनोज टॉकिज चौराहा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा मनोज टॉकिज से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीराम मंदिर मातापुर बाजार पहुंची। यहां समापन हुआ। इस दौरान महिलाएं, युवतियां भी अपने हाथों में भगवा झंडा लिए चलीं। जयश्री राम के नाम के जयघोष लगाए गए। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने अपने घरों से भी पुष्प वर्षा की।
जिलेभर में आयोजनों का चला दौर
– ग्राम डाभियाखेड़ा में सोमवार सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक रामजी की पालकी निकाली गई जो गांव में घूमी। इसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पालकी की जगह जगह आरती, पूजा अर्चना की गई। भजन कीर्तन और मंजीरा की गूंज से गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी बीच गांव में आए वानर को देख लोगों ने देखकर वानर की पूजा कर शुभ संदेश समझा। करीब 2 बजे पालकी राम मंदिर पर पहुंची और भक्तजनों को भजन कीर्तन कर महाप्रसाद वितरित की गई।
– जन अभियान परिषद बुरहानपुर ब्लॉक खकनार की नवांकुर समिति सप्तमित्र वेलफेयर सोसायटी सेक्टर परेठा में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत कलश यात्रा निकाली गई। प्रस्फुटन समिति तेलियाथड़, साजनी, हिवरा, साईखेड़ा, सोनुद का योगदान रहा। संस्था अध्यक्ष बसंत गावस्कर ने संबोधन दिया। अरूण पवार, पवन महाजन, शीतल बोरोले, सोनल मालवीया, इलियास अहमद आदि मौजूद थे।
– ग्राम घाघरला में राम जी के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें हजारों राम भक्त रामजी के भजन पर झूमते नजर आए। महिलाएं, पुरुष सभी ने सुबह से ही भगवान राम की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर गांव के प्रत्येक गली मोहल्ले में भजन के साथ प्रभात फेरी निकाली। साथ ही ग्रामीणों द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें घाघरला, डालमहु सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। प्रभातफेरी की शुरुआत राम मंदिर से हुई। सरपंच रतन पटेल, जिला सदस्य किशन धांडे, वन समिति अध्यक्ष अनिल पाटिल, उपसरपंच दीपसिंग चौहान, ग्रामीण इंदलसिंग राठौड़, मोहन राठौड़ आदि मौजूद थे।
– अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को नेपानगर क्षेत्र के ग्राम अंबाड़ा स्थित राम मंदिर में सुबह पंचामृत से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। हवन भी किया गया। दोपहर में प्रसाद वितरण भी किया गया। ग्रामीणों में भी हर तरफ विविध अनुष्ठान और कार्यक्रम के कराए जा रहे हैं। शाम को शोभायात्रा निकाली गई। पंडित पुरुषोत्तम महाराज ने बताया रात में दीपावली उत्सव भी मनाया गया। इस दौरान कृष्णा आसखडके, प्रकाश आसखडके, आत्माराम लहानु, मधुकर चौधरी, सुरेन्द्र आसखड़के, राजू काटे, भारत हिवराळे, पंकज तायडे़, गोपाल अप्पा, देवीदास भावडू, मधुकर कोकटनुर, विजय पाटिल आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser