राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

फूटा सफाई कर्मचारियों का आक्रोश- 4 माह से वेतन नहीं, वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी नहीं, अफसरों की सख्ती से नाराजी

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बोले-4 माह का वेतन नहीं दिया और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की तो करेंगे भूख हड़ताल बुरहानपुर। 4 माह से वेतन नहीं देने। अवकाश के दिन भी काम कराने। कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किए जाने के कारण नगर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। यह आक्रोश तब

On: October 18, 2024 8:28 PM
Follow Us:
  • उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बोले-4 माह का वेतन नहीं दिया और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की तो करेंगे भूख हड़ताल

बुरहानपुर। 4 माह से वेतन नहीं देने। अवकाश के दिन भी काम कराने। कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किए जाने के कारण नगर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। यह आक्रोश तब ज्यादा फूट पड़ा जबकि नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को वाल्मीकि जयंती पर भी छुट्टी नहीं दी और अभद्र बात कह दी। साथ ही कहा गया कि अगर किसी कर्मचारी की मृत्यु भी होती है तो कर्मचारियों को काम पर आना पड़ेगा, लेकिन इससे नाराज सफाई कर्मचारी और संगठन पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज किया।
Sadaiv Newsदरअसल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की ओर से कलेक्टर, एसपी, थाना प्रभारी कोतवाली, राज्य मावन अधिकार आयोग के नाम उपायुक्त शैलेष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी गणेश पाटिल हैं जिनका मूल पद सुपरवाइजर का है। उनके द्वारा कर्मचारियों को पूजा पाठ करने से रोका जाता है। अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है। कहा जाता है कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद भी अवकाश नहीं दिया जाएगा। कुछ कर्मचारी अवकाश लेकर धार्मिक यात्रा पर गए थे, लेकिन उन्हें सस्पेंड किया गया।
अवकाश के दिन भी काम पर बुलाया
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश था, लेकिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के प्रदेश प्रचार मंत्री सतीश गोहर, जिलाध्यक्ष राजेश कछवाये, मनोज करोसिया सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन प्रदेश संगठन मंत्री कालू जंगाले ने कहा-पहले भी हड़ताल की गई थी तब हमें 7 दिन का समय दिया गया था। आज तक उन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं किया गया। नए एचओ का व्यवहार ठीक नहीं है। कल महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी गई। तीर्थ पर जाने से पहले छुट्टी का आवेदन दिए जाने के बाद भी कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया।
4 माह से वेतन नहीं दिया, धांधली भी कर रहे
4 माह वेतन बकाया है। वेतन में मिलीभगत भी है। कर्मचरियों को 12 हजार की जगह 7 हजार रूपए वेतन ठेकेदार दे रहा है। इसकी जांच होना चाहिए। बगैर टेंडर किए ठेकेदार डेढ़ साल से काम कर रहा है। एक ठेकेदार ने पहले 2 माह का वेतन रोका था जो अब तक नहीं दिया। कल समाज के लोगों से शाम 7 बजे तक काम कराया। ऐसे अधिकारी को तत्काल नहीं हटाया गया तो हम मंगलवार से भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद काम बंद हड़ताल करेंगे। 4 माह का वेतन दिया जाए। जिनको अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है उन्हें दी जाए।
वर्जन-
अभद्र व्यवहार किया है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी
-यह मामला मेरे संज्ञान में आया है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश की भावना जागी है। मैं इसे दिखवाता हूं। वेतन की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश सरकार से चुंगी भी आ गई है। जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सफाई संरक्षकों की तनख्वाह दी जाएगी। अगर उनके साथ किसी ने अभद्रता की है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वेतन कम देने की भी जांच करवाएंगे।
– शैलेष गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser