राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विधानसभा चुनाव में बागी हुए भाजपा नेताओं के साथ मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की गुप्त बैठक 

जल्द हो सकती है बागियों की वापसी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने दिए संकेत कुछ बागी नेताओं ने भी सुनाया अपना दर्द, कहा- हमें मोदी जी के लिए काम नहीं करने दे रहे बुरहानपुर। गत विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण को लेकर असंतोष पनपा था। कईं नेता

On: April 26, 2024 8:42 PM
Follow Us:
  • जल्द हो सकती है बागियों की वापसी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने दिए संकेत

  • कुछ बागी नेताओं ने भी सुनाया अपना दर्द, कहा- हमें मोदी जी के लिए काम नहीं करने दे रहे

बुरहानपुर। गत विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण को लेकर असंतोष पनपा था। कईं नेता बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में आकर ट्रक के लिए प्रचार में जुट गए थे। अब उन बागी नेताओं को पार्टी में वापस लेने के लिए भाजपा में कवायद शुरू हो गई है। भाजपा के मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के बुरहानपुर आगमन पर एक गुप्त स्थान पर शुक्रवार को बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा से निष्कासित नेताओं ने अपना दर्द भी बयां किया है। कुछ ने कहा कि हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है। हम पार्टी के थे और हमेशा रहेंगे। विधानसभा चुनाव के समय जो परिदृश्य बना और हमें जो उचित लगा वह निर्णय हमने लिया था, लेकिन पार्टी ने तब कार्यकर्ताओं के सम्मान को तरजीह नहीं दी और हमें निष्कासित कर दिया। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए काम करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इस पर मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने संकेत दिए हैं कि जल्द उन्हें वापस पार्टी में ले लिया जाएगा।
Sadaiv Newsट्रक के साथ घूमने वालों को किया था बाहर
दरअसल विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद वह समर्थकों के आग्रह पर निर्दलीय चुनाव में खड़े हुए थे और ट्रक चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ा। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफे दे दिए थे। अब उन कार्यकर्ता, नेताओं की वापसी का पार्टी के ही कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के बुरहानपुर आगमन पर उनकी वापसी के संकेत से ऐसा लग रहा है कि इसी लोकसभा चुनाव के दौरान बागी नेताओं की पार्टी में वापसी हो जाएगी।
गुप्त बैठक में यह रहे मौजूद
– एक स्थान पर हुई गुप्त बैठक में मप्र छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने जिन नेताओं से चर्चा की उनमें राजेंद्र जोशी, मनोज तारवाला, विजय गुप्ता, रमेश पाटीदार, अनिल राठौड़, विनोद चौधरी, योगेश्वर पाटिल, लक्ष्मण महाजन, नाना पाटिल, प्रवीण शहाणे, विनोद पाटिल, सौरभ पाटिल, प्रदीप पाटिल, उमाकांत चौधरी सहित जिला संगठन प्रभारी कल्याण अग्रवाल आदि मौजूद थे।
अटल समृत्ति स्थल पर पुष्प अर्पित कर देखी भाजपा कार्यालय की प्रस्तावित जमीन 
शुक्रवार सुबह 10.15 बजे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सुंदर नगर स्थित अटल स्मृति स्थल पहुंचे। उन्होंने अटल स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद श्री जामवाल ने प्रस्तावित भाजपा कार्यालय की जमीन का अवलोकन भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया- यहां हाईटेक भाजपा कार्यालय का निर्माण किया जाना है। जिसमें कार्यालय के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी श्री कल्याण जी अग्रवाल, विधायक अर्चना चिटनिस, चिंतामन महाजन, विपुल कानगो, बलराज नावानी, सुधा चौकसे, कैलाश पारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, ईश्वर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
……….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser