राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ताप्ती मिल फिर से चलेगी! सांसद ने श्रमिकों को दिया भरोसा, बोले- रुका वेतन मिलेगा, रोजगार फिर लौटेगा

बुरहानपुर। कोविड के बाद से बंद पड़ी ताप्ती टेक्सटाइल मिल को लेकर अब उम्मीद की लौ जल चुकी है। सोमवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मिल परिसर में श्रमिक यूनियनों, कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि ताप्ती मिल को दोबारा शुरू कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरअसल एनटीसी

On: June 2, 2025 3:24 PM
Follow Us:
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ताप्ती मिल के श्रमिकों से मिलते हुए

बुरहानपुर। कोविड के बाद से बंद पड़ी ताप्ती टेक्सटाइल मिल को लेकर अब उम्मीद की लौ जल चुकी है। सोमवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मिल परिसर में श्रमिक यूनियनों, कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि ताप्ती मिल को दोबारा शुरू कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Sadaiv Newsदरअसल एनटीसी (नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन) के अंतर्गत संचालित ताप्ती मिल एक समय में बुरहानपुर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ थी। लालबाग से लेकर सिंधी कॉलोनी तक, हर घर से कोई न कोई इस मिल से जुड़ा था। लेकिन कोविड महामारी के बाद से मिल के बंद होते ही हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी छिन गई।
बैठक में गूंजा श्रमिकों का दर्द, बोले- मिल दोबारा शुरू हो, यही मांग है
सोमवार को आयोजित बैठक में यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में मिल के पुनः संचालन की मांग उठाई। श्रमिकों ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिला, न कोई भविष्य सुरक्षित है। बैठक में मिल जीएम ने भी मिल की वर्तमान स्थिति से सांसद को अवगत कराया।
सांसद ने जताई संवेदना, बोले- मिल को फिर से शुरू करना मेरा संकल्प
सांसद पाटील ने श्रमिकों से कहा, मैं पहले भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मिलकर यह मुद्दा उठा चुका हूँ। ताप्ती मिल को फिर से शुरू करवाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रुका हुआ वेतन जल्द मिलेगा और नई भर्ती से बेरोजगार युवाओं को मौका मिलेगा।
दिल्ली फिर जाएंगे सांसद, पीएम और मंत्री से करेंगे विशेष आग्रह
सांसद श्री पाटिल ने कहा कि वे एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी और केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहितैषी मोदी सरकार में इस मुद्दे का समाधान निकलेगा।
ताप्ती मिल का वर्क कल्चर बेहद अच्छा था
Sadaiv Newsविधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने मिल प्रबंधन, श्रमिकों यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा जिसमें उन्होंने बैठक मिल की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया तथा रुका वेतन एवं मिल में उत्पादन कैसे शुरू हो इस पर चर्चा कर शीघ्र ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार से प्रतिनिधि मंडल के साथ भेंट करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ताप्ती मिल का वर्क कल्चर बेहद अच्छा था, जिसके चलते यह मिल कभी भी घाटे में नहीं गई। एनटीसी की 25 मिलों में से ताप्ती पहले पायदान पर थी, लेकिन 2020 में कोरोना काल से इस मिल का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे 1200 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए ताप्ती मिल को दोबारा शुरू करने की मांग की गई।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, विजय कार्ले, ज्योतिबा धड़स, दिलीप दिवेकर, समर्थ चिटनिस, इंदलसिंह ठाकुर, आशीष शुक्ला, संभाजीराव सगरे, अजय पाठक, संजय सागरे, रूद्रेश्वर एंडोले एवं सोहनलाल सरोज सहित यूनियन पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में एक स्वर में सभी ने मांग की कि मिल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser