राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

एमएसएमई एक्ट के प्रावधान में बदलाव की मांग- टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। बुरहानपुर टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील से मुलाकात कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें एमएसएमई एक्ट के प्रावधान में परिवर्तन करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि भारत सरकार के एमएसएमई

On: February 19, 2024 8:13 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। बुरहानपुर टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील से मुलाकात कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें एमएसएमई एक्ट के प्रावधान में परिवर्तन करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया कि भारत सरकार के एमएसएमई विभाग ने जो प्रावधान लागू किए गए हैं उसके तहत सूक्ष्म, लघु उद्योगों को 15 दिन में भुगतान करना अनिवार्य है। आपसी सहमति पर अधिकतम अवधि 45 दिन तक की हो सकती है। इसमे परिवर्तन किया जाए।
ज्ञापन में यह रखी मांग-
भारत में जितने भी सूक्ष्म, लघु उद्योग चल रहे है अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रावधान केवल रजिस्टर्ड पर ही लागू होंगे या अनरजिस्टर्ड उद्यमी पर भी। यदि अनरजिस्टर्ड पर यह नियम लागू नहीं है तो सभी का एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होना चाहिए।
यह प्रावधान मध्य और वृहद उद्योगों पर लागू नहीं है। जबकि यह सभी औद्योगिक इकाइयों पर चाहे वह सूक्ष्म लघु या मध्यम उद्योग हो पर लागू होना चाहिए ताकि सभी को प्रतिस्पर्धा में समान अवसर मिले।
आयकर विभाग की धारा 43 बी में प्रावधान किया गया है जो कि व्यापारी को यह सुविधा देता है कि अगर रिटर्न भरने की तिथि तक उसका भुगतान कर दे तो इस खर्च को एलॉव किया जाता है परंतु 43 बी-एच में सम्मिलित की गई नई धारा पर यह प्रावधान लागू नहीं किया गया है।
अगर 43 बी-एच पर यह प्रावधान लागू कर दिया जाए तो व्यापारी की 31 मार्च वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद 4-6 माह भुगतान का समय मिल जाएगा जिससे सूक्ष्म, लघु उद्यमी प्रतिस्पर्धा में टिक पाएगा या एमएसएमई एक्ट में परिवर्तन कर यह अवधि पहले साल में 90 दिन, दूसरे साल में 75 दिन, तीसरे साल 45 दिन लागू करने का प्रावधान किया जाए। इसे लागू करने की समय सीमा न्यूनतम 1 साल बढ़ाई जाए।
वर्तमान में सूक्ष्म, लघु उद्यमी जिनको एमएसएमई एक्ट की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण उनका व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि मांगों को पत्र के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।
यह रहे मौजूद-
ज्ञापन सौंपते समय उद्योगपति मुकेश देवड़ा, दामोदर मोदी, सुरेश लखोटिया, रविंद्र गुप्ता, आनंद सिंघानिया, राजेंद्र जालान, सुरेश सोनी, प्रदीप तोदी, वीरेंद्र जैन, जयप्रकाश लखोटिया, सुनील मुंदरा, रामेश्वर मंत्री, राजेश जैन, अंकित तोदी आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser