राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मथुरा-काशी के लिए संघर्ष: धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक और कदम होगा -मेहता

शौर्य संचलन: ऐतिहासिक संघर्ष और सामाजिक समरसता का संदेश विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ब्रह्मपुर के प्रखंड नेपानगर में शौर्य संचलन का आयोजन ब्रह्मपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा प्रखंड नेपानगर में आयोजित शौर्य संचलन में खंडवा विभाग संयोजक आदित्य जी मेहता ने भारतीय इतिहास, समाज के संघर्ष, और संगठन की

On: December 22, 2024 4:30 PM
Follow Us:
  • शौर्य संचलन: ऐतिहासिक संघर्ष और सामाजिक समरसता का संदेश

  • विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ब्रह्मपुर के प्रखंड नेपानगर में शौर्य संचलन का आयोजन

ब्रह्मपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा प्रखंड नेपानगर में आयोजित शौर्य संचलन में खंडवा विभाग संयोजक आदित्य जी मेहता ने भारतीय इतिहास, समाज के संघर्ष, और संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Sadaiv Newsश्री मेहता ने कहा “मीर बाकी द्वारा रामलला के मंदिर को ध्वस्त कर बाबरी मस्जिद का निर्माण हिंदू समाज के माथे पर कलंक के समान था। यह कलंक साधु-संतों और कारसेवकों के संघर्ष से मिटा।” 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने बाबरी ढांचे को ध्वस्त कर, हिंदू समाज के संघर्ष को एक निर्णायक सफलता दिलाई। राम मंदिर शिलान्यास में अनुसूचित वर्ग के कामेश्वर चौपाल द्वारा पहली ईंट रखवाने की ऐतिहासिक घटना ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। राम मंदिर निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल है रामलला का भव्य मंदिर। यह भारत के लिए गौरव का प्रतीक है।
भविष्य की दिशा मथुरा और काशी
श्री मेहता ने कहा राम मंदिर निर्माण के बाद, संगठन ने मथुरा और काशी के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। श्री मेहता ने कहा कि यह अभियान धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक और कदम होगा। श्री मेहता ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सुरक्षा के लिए कई अभियानों का संचालन कर रहा है। धर्मांतरण के विरुद्ध आंदोलन में मिशनरियों द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए संगठित प्रयास करने की बात कही। गौ-तस्करी और लव जिहाद भारतीय संस्कृति और समाज की सुरक्षा के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने होंगे। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करना होंगा।
शौर्य संचलन का उद्देश्य
प्रखंड नेपानगर में शौर्य संचलन के दौरान भगवान श्री राम और माँ भारती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज को जागरूक करना। एकता और समरसता का संदेश देना। सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करना।
संगठन का संकल्प- रामराज्य की परिकल्पना
श्री मेहता ने स्पष्ट किया कि “विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने शौर्य से धर्म-स्थापना कर रामराज्य की परिकल्पना को साकार करेगा।” कार्यक्रम में मंचासीन प्रखंड अध्यक्ष भोलाराम राठौड़, प्रखंड संयोजक विष्णु राठौड़, और प्रखंड मंत्री गणेश राठौड़ सहित खंडवा विभाग संगठन मंत्री व जिला, प्रखंड पदाधिकारी एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संतोष पंडित द्वारा किया गया। उक्त जानकारी दिनेश राठौड़ जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser