राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए उठापटक, दावेदारों में कड़ा मुकाबला

मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि करेंगे चयन  सांसद, विधायक के समर्थक करेंगे चयन, राजनीतिक उठापटक का दौर जारी, शिकायतें भी हो चुकी डॉ. मनोज माने, संभाजीराव सगरे समेत कई नाम चर्चा में, भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नजरें टिकीं बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी में इस बार जिलाध्यक्ष का चयन मंडल अध्यक्ष और मंडल

On: December 22, 2024 8:34 PM
Follow Us:
  • मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि करेंगे चयन 

  • सांसद, विधायक के समर्थक करेंगे चयन, राजनीतिक उठापटक का दौर जारी, शिकायतें भी हो चुकी

  • डॉ. मनोज माने, संभाजीराव सगरे समेत कई नाम चर्चा में, भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नजरें टिकीं

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी में इस बार जिलाध्यक्ष का चयन मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि करेंगे। हाल ही में जिले में 13 मंडल अध्यक्ष के साथ ही 13 जिला मंडल प्रतिनिधि भी बनाए गए हैं। कुछ सांसद तो कुछ विधायकों के समर्थक हैं। अब यही 26 लोग जिलाध्यक्ष का चयन करने वाले हैं जो काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि सांसद, विधायक समर्थकों की ओर से जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी भी की जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व का दूसरा चरण पूरा हुआ है। दूसरे चरण में बूथ अध्यक्षों की सहमति से मंडल अध्यक्षों का चयन हुआ, लेकिन इसमें कहीं न कहीं राजनीतिक रसूख भी नजर आया। यही कारण है कि पार्टी ने आपसी सामन्जस्य बनाने के लिए पहली बार मंडल अध्यक्ष के साथ ही मंडल जिला प्रतिनिधि भी नियुक्त कर दिए। इसमें कईं लोग वह भी हैं जो पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार 45 साल की उम्र से अधिक होने के कारण दावेदारी से बाहर हो गए थे। उन्हें मैनेज करने के लिए मंडल जिला प्रतिनिधि बना दिया गया, लेकिन सांसद, विधायकों के इन प्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्षों में कौन जिलाध्यक्ष चयन में भारी पड़ता है यह कुछ दिनों बाद चलेगा। वर्तमान में डॉ. मनोज माने भाजपा जिलाध्यक्ष हैं।
सांसद-विधायक के समर्थक बने हैं मंडल अध्यक्ष
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अपने अपने समर्थकों को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया है। पहले जिले में 12 मंडल थे, लेकिन इस बार एक नया मंडल भी बनाया गया। इस तरह जिले में मंडलों की संख्या 13 और मंडल अध्यक्ष, मंडल जिल प्रतिनिधियों की कुल संख्या 26 हो गई है। अब यह 26 लोग ही जिलाध्यक्ष का चयन करेंगे।
यह हैं दावेदार
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए वैसे तो कईं भाजपा नेता, कार्यकर्ता दावेदारों की कतार में हैं, लेकिन प्रमुख रूप से जिन नेताओं के नाम की चर्चा चल रही है उनमें बुरहानपुर विधायक समर्थक और वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विरेंद्र तिवारी, मुकेश शाह, चिंतामन महाजन, संभाजी सगरे व सांसद समर्थक मनोज टंडन, राहुल जाधव, आदित्य प्रजापति, संजय जाधव आदि के नाम शामिल हैं।
और इधर….।
कुछ मंडलों में समर्थकों की राय दरकिनार
बताया जा रहा है कि जिले के कुछ मंडलों में जो मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं उनमें समर्थकों की राय को दरकिनार भी किया गया है। ऐसे करीब 4 मंडल बताए जा रहे हैं। एक मंडल के अध्यक्ष की शिकायत तो सीधे भोपाल तक भी नेता करके आ चुके हैं, लेकिन पार्टी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में मंडल अध्यक्ष ने शिकायकर्ता भाजपा नेता के व्यापार को ही टारगेट करने के लिए एक शिकायत भी कर दी थी। यह शिकायत काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बताया जा रहा है कि करीब चार पांच दिन में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser