राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए गहमा गहमी का माहौल- 6 सांसद समर्थक, 5 विधायक के समर्थक

पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी, अब भोपाल जाएगा फाइनल नाम, नेपानगर मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया निरस्त बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तीसरे चरण में जिलाध्यक्ष पद का चयन होना है इसलिए पहले जिले के 13 मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया, लेकिन इसमें से एक नेपानगर मंडल की

On: December 26, 2024 8:21 PM
Follow Us:
  • पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी, अब भोपाल जाएगा फाइनल नाम, नेपानगर मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया निरस्त

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तीसरे चरण में जिलाध्यक्ष पद का चयन होना है इसलिए पहले जिले के 13 मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया, लेकिन इसमें से एक नेपानगर मंडल की चुनावी प्रक्रिया निरस्त होना चर्चा का विषय बन गई है। वहीं जिलाध्यक्ष पद को लेकर रायशुमारी की गई।
Sadaiv Newsगौरतलब है कि जिले में 13 मंडल हैं जो पहले 12 ही थे, लेकिन इस बार एक नया मंडल बना है। इसमें एक मंडल की चुनाव प्रक्रिया की शिकायत प्रदेश कार्यालय तक पहुंची थी इसके बाद पार्टी ने नई सूची जारी की, लेकिन सूची में गलती से दर्यापुर मंडल का नाम कट गया था। बाद में पार्टी ने गलती सुधारी। वहीं भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने पार्टी नेता कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से रायशुमारी की।
निर्वाचन पर्यवेक्षक महेंद्र भटनागर, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा, जिला सह निर्वाचन अधिकारी कैलाश पारीक, सह निर्वाचन अरुण पाटिल की उपस्थिति में लिफाफे सीलबंद किए गए। पर्यवेक्षक महेंद्र भटनागर को सौंपा गया। कैलाश पारीक जी ने बताया भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पद की रायशुमारी में भाजपा की 39 में से 37 अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी संभावित नामों के सुझाव मांगे गए।
जिलाध्यक्ष पद के ये है दावेदार
खास बात यह है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 11 दावेदारों के नाम दौड़ में शामिल हैं। इसमें सांसद समर्थकों में 6 लोग हैं जिनमें संजय जाधव, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, गजराज राठौड़, सुनिल वाघे, राहुल जाधव, ईश्वर चौहान के नाम हैं जबकि बुरहानपुर, नेपानगर विधायक समर्थकों में 5 नाम हैं इसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विरेंद्र तिवारी, संभाजी सगरे, मुकेश शाह, चिंतामन महाजन के नाम शामिल हैं।
गहमा गहमी का रहा माहौल
भाजपा जिलाध्यक्ष पद की रायशुमारी के लिए भाजपा कार्यालय में गहमा गहमी का माहौल रहा। कुछ कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी के पहुंचते ही उन्हें घेर लिया। जिला प्रभारी ने चर्चा कर पांच लोग अलग से आ जाएं हम चर्चा करेंगे। वहीं भाजपा की सूची में पहले गलती से अटलबिहारी वाजेपयी मंडल दर्यापुर का मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त करने की जानकारी सामने आई, लेकिन बाद में पार्टी ने त्रुटि सुधारी और नेपानगर मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया निरस्त होने की सूची जारी की।
पार्टी नेता, पदाधिकारियो से की रायशुमारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पार्टी नेता कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इसमें सांसद, विधायक, संभाग प्रभारी, वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल जिला प्रतिनिधि, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व निगम, मंडल अध्यक्ष। अब रायशुमारी के बाद यह फाइनल नाम प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजा जाएगा जहां से जिलाध्यक्ष पद की घोषणा होगी।
पुलिसकर्मियों से बोले जिला निर्वाचन अधिकारी- यह पार्टी का काम आप जाएं
भाजपा जिलाध्यक्ष पद की रायशुमारी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भाजपा कार्यालय के बाहर लगी थी, लेकिन जैसे ही जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा यहां पहुंचे उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा आपको यहां किसने भेजा। पुलिसकर्मियों ने कहा टीआई साहब ने, श्री शर्मा बोले-यह पार्टी का काम है आपकी आवश्यकता नहीं। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए।
वर्जन-
जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई
संगठन पर्व के तीसरे चरण में अब जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई है। एक मंडल नेपानगर की चुनाव प्रक्रिया स्थगित की गई है। भोपाल में अपील समिति तक मामला गया था। प्रदेशभर के जितने भी मामले हैं उसके लिए अपील समिति बनाई गई है। दर्यापुर का आदेश गलत टाइप हो गया था। जो भी शिकायत प्रदेश संगठन में गई है वह अपील समिति के पास है।
-आशीष शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विधायक
पार्टी जो भूमिका देगी उसका निर्वहन करूंगा
यहां कोई विरोधाभास नहीं है। यह संगठन पर्व है और हम त्योहार मना रहे हैं। नेपानगर की प्रक्रिया निरस्त होने की जानकारी पार्टी का निर्णय है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और भूमिका पार्टी तय करती है। वह जो भूमिका तय करेगी उसका निर्वहन करूंगा।
-डॉ. मनोज माने, जिलाध्यक्ष भाजपा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser