40.8 C
Burhānpur
Friday, April 11, 2025
40.8 C
Burhānpur
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअनोखा विरोध प्रदर्शन- श्मशान तक ले गए आयुक्त की सांकेतिक शवयात्रा, श्मशान...
Burhānpur
broken clouds
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
10 %
4.1kmh
75 %
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °
Mon
41 °
Tue
43 °
spot_img

अनोखा विरोध प्रदर्शन- श्मशान तक ले गए आयुक्त की सांकेतिक शवयात्रा, श्मशान में ही किया पुतला दहन

  • कहा-सतियारा श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं बनाया तो करेंगे आंदोलन, राम नाम सत्य का उच्चारण करते हुए श्मशान पहुंचे

बुरहानपुर। शहर में रविवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर निगम आयुक्त की सांकेतिक शवयात्रा निकाली गई। अगर जल्द श्मशान में टीनशेड का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान कहा गया कि बारिश का मौसम लग चुका है, लेकिन शमशान घाट में छत नहीं होने के कारण आने वाले दिनों में लोगों को शव दहन करने में परेशानी आएगी। इस समस्या को देखते हुए कुछ लोगों ने आक्रोश स्वरूप रविवार शाम नगर निगम कमिश्नर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली जिसमें राम नाम सत्य है का उच्चारण करते हुए सतियारा घाट तक ले जाकर पुतला दहन किया गया।
बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा शमशान घाट पर शेड होना अनिवार्य होता है। अगर बारिश का मौसम है तो शव का अंतिम संस्कार करते समय बारिश आने पर जलता हुआ शव बुझना नहीं चाहिए। मानसून सिर पर है परंतु सतियारा घाट शमशान घाट पर शेड, छत की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव केवल कार्यक्रमों में शिरकत कर फोटो सेशन में व्यस्त रहते हैं। शहरवासी बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार कैसे करेंगे इसकी उनको सुध नहीं है।
ठाकुर प्रियांक सिंह ने बताया शमशान घाट का रखरखाव नगर निगम बुरहानपुर करता है। यहां पर क्या सुविधाएं हैं किसकी आवश्यकता है इन सबको देखने का कार्य निगम अधिकारियों का है। किसी का ध्यान मूलभूत आवश्यकताओं पर नहीं है। शहर में हो रही अव्यवस्थाओं पर तो जीते जी नगर निगम ने सभी को परेशान कर रखा है अब तो मरने के बाद भी नगर निगम के कारण शव दहन नहीं किया जा सकता।
नगर के घेराव की दी चेतावनी
हिंदू जागरण मंच जिला सह संयोजक भूषण सूर्यवंशी ने कहा नगर निगम द्वारा की जा रही इस अनदेखी से सभी शहरवासी बहुत परेशान हैं इसीलिए नगर निगम कमिश्नर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली गई है और उनके पुतले को शमशान घाट में दहन किया है। अगर नगर निगम जल्द ही शमशान घाट पर शेड का निर्माण नहीं करता है तो आने वाले दिनों में नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान विक्की मराठा, लोकेश डाले, उमेश बारी, मलेश काले, शुभम कोगे, नितेश काले, अर्जुन चौहान, हरीश काले, पवन चौहान आदि मौजूद थे।
सांसद निधि से 10 लाख की मिली थी स्वीकृति, हो चुके थे टेंडर
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा-अभी दो दिन पूर्व ही काम प्रारंभ किया गया है। सांसद ने विशेष निधि से 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके टेंडर चुनाव के पूर्व हो गए थे। काम अभी प्रारंभ हुआ है। आयुक्त ने मौके के फोटो भी उपलब्ध कराए।
और इधर, नगर निगम के खिलाफ एक और प्रदर्शन, बेशर्म के पौधे रोपे
शहर के विभिन्न मार्गों पर पहली ही बारिश में ही बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आमजन को परेशानी हो रही है। महिला कांग्रेस की ओर से मांग की गई थी कि बारिश के पहले गड्ढे भरे जाएं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब रविवार को विरोध स्वरूप महिला कांग्रेस ने सिंधी बस्ती चौराहे पर गड्ढों के अंदर बेशर्म का पौधा लगाया। इस दौरान अध्यक्ष सरिता भगत ने कहा नगर निगम महापौर कुंभकरण की नींद में सोई हैं। उन्हें जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अर्चना सितारे, मीनाक्षी महाजन, उज्जवला सोनवने, मीरा चौहान, अरुण शिवालकर, अरुण जोशी, रियाज अंसारी, अजय रघुवंशी, कमलेश शाह आदि मौजूद थे।
वर्जन
वर्क ऑर्डर हो चुका है, काम कराया जा रहा है
टीनशेड का वर्क आर्डर हो चुका है। काम कराया जा रहा है। ठेकेदार ने गड्ढे भी खोद दिए हैं। विरोध करने से पहले उन्हें वास्तविक स्थिति का पता करना चाहिए था।
– संदीप श्रीवास्तव, आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img