राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

महिला पिटाई कांड- एसपी ने दो महिला आरक्षक, एक एएसआई को किया लाइन अटैच, टीआई को शोकाज नोटिस

खरगोन अजाक डीएसपी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर निंबोला थाने में हुई कार्रवाई बुरहानपुर।27 अक्टूबर को कुछ महिलाओं ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात कर शिकायत की थी कि पूछताछ के नाम पर निंबोला थाने में पुलिस ने एक महिला के साथ पुलिस ने मारपीट की है तब सांसद ने तुरंत आईजी

On: November 5, 2024 7:55 PM
Follow Us:
  • खरगोन अजाक डीएसपी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर निंबोला थाने में हुई कार्रवाई

बुरहानपुर।27 अक्टूबर को कुछ महिलाओं ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात कर शिकायत की थी कि पूछताछ के नाम पर निंबोला थाने में पुलिस ने एक महिला के साथ पुलिस ने मारपीट की है तब सांसद ने तुरंत आईजी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। खरगोन डीआईजी ने इस मामले में एसपी स्तर की अधिकारी व डीएसपी अजाक खरगोन वर्षा सोलंकी को जांच अधिकारी बनाया। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने निंबोला थाने में पदस्थ महिला आरक्षक पूजा बोरासी, पूजा सावनेर और एक एएसआई जगदीश राठौर को लाइन अटैच कर दिया जबकि टीआई राहुल कामले को शोकाज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
यह है पूरा मामला-
दरसअल 27 अक्टूबर को एक गांव से कुछ महिलाएं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मिलने पहुंची। इसमें से एक महिला ने कहा कि मेरे साथ निंबोला थाने में एक महिला पुलिसकर्मी ने मारपीट की। तब सांसद ने सीधे आईजी को फोन लगाया। महिलाएं कबाड़ बिनने का काम करती हैं और उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद करीब 20 से अधिक महिलाएं सांसद के पास पहुंची थी। बाद में एसपी के पास भी समाजजन पहुंचे थे। एसपी ने निष्पक्ष जांच की बात कही थी।
जांच प्रतिवेदन सौंप दिया गया था- डीएसपी
इसे लेकर खरगोन अजाक डीएसपी वर्षा सोलंकी ने कहा जांच प्रतिवेदन सौंप दिया गया। वहीं से कार्रवाई होगी। वहीं एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया दो महिला आरक्षक, एक एएसआई को लाइन अटैच किया गया है। टीआई को भी शोकाज नोटिस दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser