राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अखिल भारत हिन्दू महासभा की मांग- शाहपुर में आयोजित लावणी कार्यक्रम में फूहड़ता फैली, गौतमी पाटिल पर दर्ज की जाए एफआईआर

बुरहानपुर। शाहपुर में रविवार रात आयोजित लावणी कार्यक्रम में फूहड़ता को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नाराजगी जताई है। इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नृत्यांगना गौतमी पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सह. संगठन मंत्री दिनेश

On: November 5, 2024 3:17 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। शाहपुर में रविवार रात आयोजित लावणी कार्यक्रम में फूहड़ता को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नाराजगी जताई है। इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नृत्यांगना गौतमी पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
Sadaiv Newsज्ञापन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सह. संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कहा दो दिन पहले शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिस तरह से फूहड़ता का प्रदर्शन किया गया है वह ठीक नहीं है। आयोजकों द्वारा लावणी का कार्यक्रम आयोजित कर अश्लीलता परोसने का कार्यक्रम बिहार और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कर पारम्परिक लोक नृत्य लावणी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अश्लील गानों पर डांस कर यहां का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इसका अखिल भारत हिन्दू महासभा पुरजोर तरीके से विरोध करती है। जिला प्रशासन से मांग करती है कि आयोजको के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
उन्होने कहा हिन्दू महासभा लोक नृत्य के नाम पर लावणी पर अश्लीलता का रंग नहीं चढ़ने देगी, क्योकि यह महाराष्ट्र की पारम्परिक नृत्य शैली है। उसमे भाव भंगिमाओं के द्वारा अपनी अभिव्यक्ति प्रदर्शित की जाती है। लोक नृत्य के नाम पर अश्लीलता हम बर्दाश्त करने को बिल्कुल भी तैयार नही हैं। यह हमारी भावनाओं के विपरीत है। गौतमी पाटिल कला के नाम पर फूहड़ता का प्रदर्शन कर नवयुवकों को उकसाने का काम कर, माहौल बिगाड़ने का काम करती है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा हमारा व्यक्तिगत गौतमी पाटिल से कोई विरोध नहीं है, लेकिन लोक संस्कृति के नाम पर फूहड़ता अश्लीलता का प्रदर्शन हम कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते। आयोजकों और गौतमी पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।  ये भी पढ़िए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser