Homeराष्ट्रीयशाहपुर में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर...

शाहपुर में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत

पुलिस मामले की जांच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम रायगांव में एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर एक कंस्ट्र्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। इस दौरान वह काम करते करते गड्ढ़े में सिर के बल गिर […]

  • पुलिस मामले की जांच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा

बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम रायगांव में एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर एक कंस्ट्र्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। इस दौरान वह काम करते करते गड्ढ़े में सिर के बल गिर गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।
शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नबील अहमद खान ने बताया सुबह करीब 11.25 बजे रविंद्र पिता विनायक मोरे 45 निवासी सलीम कॉलोनी बुरहानपुर को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसकी जांच की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रायगांव में किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles