राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा सत्ता के लिए काम नहीं करती, बल्कि एक लक्ष्य और विचार के लिए काम करती है – डॉ. माने

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे इच्छापुर, पार्टी कार्य और योजनाओ से कराया अवगत बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने शाहपुर मंडल के इच्छापुर गांव में शुक्रवार को प्रात: 11 बजे पहुंचे। यहाँ निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम भी किया। प्रवास

On: February 9, 2024 8:11 PM
Follow Us:
  • गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे इच्छापुर, पार्टी कार्य और योजनाओ से कराया अवगत

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने शाहपुर मंडल के इच्छापुर गांव में शुक्रवार को प्रात: 11 बजे पहुंचे। यहाँ निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम भी किया। प्रवास के दौरान डॉ. माने ने गांव चलो अभियान के तहत जनता पार्टी की विचारधारा के लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पार्टी द्वारा संगठत्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बुथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से अपना बूथ सबसे मजबूत के भाव को लेकर लोकसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए लाभार्थी हितग्राहियों से वार्तालाप किया।
Sadaiv Newsजिलाध्यक्ष डॉ. माने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए काम नहीं करती, बल्कि एक लक्ष्य और विचार के लिए काम करती है। विकसित भारत को परम वैभव पर पहुंचाकर पुनःविश्व गुरु बनाना भाजपा का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
डॉ. माने ने कहा चुनाव छोटा हो या बड़ा, हमें पूरी तैयारी और योजना के साथ कार्य करना है। हम सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यों से बूथ को और मजबूती प्रदान करना है। जो बूथ विधानसभा चुनाव में हम जीते हैं वहां 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। बूथ कार्यकर्ता पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण इकाई होती है। बूथ की जीत ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ जीतने के लिए समाज के अलग-अलग वर्गों, प्रबुद्ध लोगों, अलग-अलग व्यवसाय के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है।
इच्छादेवी के दर्शन कर अभियान की शुरुआत की
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि डॉ. माने ने प्रात: 11 बजे इच्छादेवी माता मंदिर पर दर्शन कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों से मुलाकात कर चर्चा की। कमल पुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट की। डॉ. माने ने दोपहर में वरिष्ठ नेता गणेश महाजन के निवास पर भोजन किया। की-वोटर्स से संपर्क, लाभार्थियों के साथ बैठक की। साथ ही युवाओं से चाय पर चर्चा, स्व-सहायता समूह की बैठक ली। हितग्राहियों से भेंट की, गाँव में चौपाल लगाई। सेनजी महाराज के मंदिर पर सेन समाजजनों से मुलाकात की। डॉ. माने ने संगठनात्मक कार्यों के बाद रात्रि विश्राम इच्छापुर में ही किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser