राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा की जनपद सदस्य पद पर जीत- खकनार जनपद पंचायत के वार्ड 13 में जनपद सदस्य के लिए हुए थे उपचुनाव 

भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या ने 621 वोटों से जीत हासिल की बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जनपद सदस्य चुनाव में भी जीत मिली है। समर्थित उम्मीदवार 621 से जीता है। दरअसल खकनार जनपद पंचायत के वार्ड 13 में जनपद अध्यक्ष पूजा दादू के निधन के

On: January 9, 2024 8:24 PM
Follow Us:
  • भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या ने 621 वोटों से जीत हासिल की

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जनपद सदस्य चुनाव में भी जीत मिली है। समर्थित उम्मीदवार 621 से जीता है। दरअसल खकनार जनपद पंचायत के वार्ड 13 में जनपद अध्यक्ष पूजा दादू के निधन के बाद जनपद सदस्य पद खाली हुआ था। इसके लिए शुक्रवार का उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मंगलवार को परिणाम सामने आए। इसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या ने 621 वोटों से जीत हासिल की। एक जनपद सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शिवराम मोतीलाल को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या को 1591 जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शिवराम मोतीलाल को 970 वोट मिले। 621 वोटों से भाजपा समर्थित गजाधर बेड्या ने जीत हासिल की। जबकि नोटा में 66 वोट गए। अब जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आगामी दिनों में होगा इसके लिए चुनाव आयोग से अलग से कार्यक्रम जारी होगा। उपचुनाव के लिए 8 मतदान केंद्रों पर ईवीएम से 58 फीसदी मतदान हुआ था। आठ मतदान केंद्रों मांजरोद कला के दो, मांजरोद खुर्द के दो, टेंभी के दो और भौराघाट के दो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। यहां कुल मतदाता 4529 में से 1331 पुरूष, 1296 महिला मतदाताओं इस तरह कुल 2627 मतदाताओं ने मतदान किया था। खकनार जनपद में 25 में से 24 सदस्य हैं और उपाध्यक्ष के पास अध्यक्ष का प्रभार है। जनपद पंचायत सदस्य वार्ड 13 में शुक्रवार को मतदान हुआ था। इसकी मतगणना 9 जनवरी को जनपद पंचायत कार्यालय पर हुई। आगामी दिनों में 24 जनपद सदस्यों द्वारा खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। खकनार तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने बताया इसके लिए चुनाव आयोग से अलग से कार्यक्रम आएगा। उसके अनुसार जनपद अध्यक्ष का चुनाव होगा।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser