राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और खंडवा संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

शिकायत नावरा चौकी पुलिस को एफएसटी क्रमांक 1 के कार्यपालिक दंडाधिकारी मिलिन्द घरड ने की बुरहानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और खंडवा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के खिलाफ नावरा पुलिस चौकी नेपानगर थाना पुलिस ने एफएसटी टीम की शिकायत के बाद आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

On: April 19, 2024 2:35 PM
Follow Us:
  • शिकायत नावरा चौकी पुलिस को एफएसटी क्रमांक 1 के कार्यपालिक दंडाधिकारी मिलिन्द घरड ने की

बुरहानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और खंडवा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के खिलाफ नावरा पुलिस चौकी नेपानगर थाना पुलिस ने एफएसटी टीम की शिकायत के बाद आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
आरोप है कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के नरेंद्र पटेल और पूर्व सांसद अरूण सहित अन्य द्वारा कांग्रेस पार्टी का प्रचार धार्मिक स्थान माता मंदिर परिसर नावरा में किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 188 व धार्मिक संस्था दुरूपयोग का निवारण अधिनियम 1988 की धारा क 6, 7 तहत दंडनीय होना पाया जाने से विवेचना में लिया गया है। गौरतलब है कि 18 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के साथ नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसकी शिकायत नावरा चौकी पुलिस को एफएसटी क्रमांक 1 के कार्यपालिक दंडाधिकारी मिलिन्द घरड ने की थी। जिसमें उन्होंने कहा ग्राम नावरा में माता मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल व पूर्व सांसद अरूण यादव व अन्य द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस संबंध में मुझे वीडियो क्लिपिंग प्राप्त हुई। मेरे द्वारा वीडियो क्लिपिंग और फोटोग्राफी का अवलोकन करने और मौके पर जाकर पंचनामा कार्रवाई व जांच करने में स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल, पूर्व सांसद अरूण यादव व अन्य के द्वारा 18 अप्रैल को दोपहर करीब 4 बजे ग्राम नावरा में माता मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता की धारा 3 की कंडिका क के अनुसार किसी धार्मिक संस्था का प्रयोग किसी राजनीतिक क्रिया क्लाप का संप्रवर्तन या प्रचार के लिए वर्जित है इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल, पूर्व सांसद अरूण यादव द्वारा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश 16 मार्च 24 का उल्लंघन करना पाया गया। इसलिए उन व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188 भादंवि और वैधानिक कार्रवाई करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser