राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रत्येक बूथ पर जीतने का हमारा संकल्प -डॉ. माने 

नेपानगर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे नेपानगर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक असीरगढ़ स्थित विश्राम गृह में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी कल्याणजी अग्रवाल,

On: March 5, 2024 8:27 PM
Follow Us:
  • नेपानगर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे नेपानगर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक असीरगढ़ स्थित विश्राम गृह में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी कल्याणजी अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, सुमित्रा कास्डेकर, लोकसभा विस्तारक उज्जवल जोशी, नेपानगर विधानसभा विस्तारक दिनेश गोलकर सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Sadaiv Newsबैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने गाँव चलो अभियान और लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। श्री माने ने कहा कि यह चुनाव मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है और विकसित भारत बनाने का चुनाव है। कभी भी आचार संहिता लग सकती है, इसे देखते हुए हमें व्यापक तैयारी के साथ पार्टी ने जो मैक्रो मैनेजमेन्ट किया है उसे पूरी तरह से सक्रिय रखना है। प्रत्येक बूथ में जीतने का हमारा संकल्प है।
संगठन प्रभारी कल्याणजी अग्रवाल ने कहा लोकसभा चुनाव में कमल को जिताना है। हम सभी को पूरी एक जुटता के साथ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ को बड़ी बहुमत के साथ जीतना है। उन्होंने कहा कि संगठन की परीक्षा की घड़ी है। इस चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ लगना है। आज हमारी सरकार की योजनाओ की स्वीकारिता हर समाज तक पहुंची है। हम जीत की ओर निरंतर बढ़ रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव के कर्णधार है आप सभी कार्यकर्ताओ की ताकत से ही भाजपा आगे बढ़ रही है। बड़े बहुमत के साथ हमे इस चुनाव को जीतना है।
बैठक में ओबीसी जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल, अजजा जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश चौहान, मधु सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, दीपक सोलंकी, संजू पाटिल, नीलेश सातारकर, जिला मंत्री सुश्री सुनीता वाजपेयी, जिला मंत्री नीलेश चौकसे, चिंतामन महाजन, जिला सोशल मिडिया व आईटी संयोजक दीपक अहिर आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser